• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्तार के करीबी उमेश सिंह के मॉल पर चला योगी सरकार का बुलडोजर

बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबियों पर पुलिस का शिकंजा कसता ही जा रहा है। शनिवार सुबह मुख्तार के करीबी कोयला माफिया उमेश सिंह के शॉपिंग मार्ट पर प्रशासन का बुलडोजर चला।

Writer D by Writer D
25/09/2021
in उत्तर प्रदेश, मऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। मऊ सदर विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक और बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी पर प्रशासन ने शिकंजा कसना तेज कर दिया है। शनिवार सुबह मुख्तार के करीबी और ठेकेदार उमेश सिंह के शॉपिंग मार्ट पर प्रशासन का बुलडोजर चला। यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर हुई। इससे मौके पर खलबली मची रही।

मुख्तार के करीबियों पर कसा शिकंजा

करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बना यह मार्ट पिछले कई वर्षों से संचालित हो रहा था। पूर्वांचल के मऊ जिले में बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबियों पर पुलिस का शिकंजा कसता ही जा रहा है। मऊ सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में अवैध तरीके से निर्माण करने का मुकदमा स्टेट बनाम उमेश सिंह, अजय सिंह, विजय सिंह, विनय सिंह के विरुद्ध चल रहा था। जिसकी सुनवाई करते हुए शुक्रवार को कोर्ट ने ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया।

पुलिस ने मेगा मार्ट पर की कार्रवाई

आदेश के क्रम में शनिवार सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी में बने मेगा मार्ट के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई। एडीएम के हरि सिंह, सीओ सिटी धनंजय मिश्रा, ईओ नगर पालिका दिनेश कुमार, शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव, सरायलखंसी एसओ राम सिंह, हलधरपुर एसओ निहार नंदन सिंह सहित नगर पालिका कर्मचारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।  इस संबंध में सीओ सिटी धनजंय मिश्रा ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश के क्रम में अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जा रहा है।

यूपी में होटल-रेस्टोरेंट में लगेंगे बीयर प्लांट, लेना होगा लाइसेंस

उमेश सिंह पर पहले भी हुई है कार्रवाई

मुख्तार अंसारी गिरोह के करीबी और त्रिदेव ग्रुप के मालिक कोयला माफिया उमेश सिंह मन्ना सिंह हत्याकांड में आरोपी है। मऊ प्रशासन ने इससे पहले भी कई मौके पर उमेश की करोड़ों रुपये की संपत्ति को सीज कर जब्त कर चुकी है। बीते वर्ष अक्तूबर माह में कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी स्थित त्रिदेव धर्म कांटा व कोल डिपो को जिला प्रशासन ने जब्त किया था। उमेश सरायलखंसी थाने के अहिलाद गांव का निवासी है।

Tags: Maumukhtar ansari gangYogi Government
Previous Post

इन स्मार्टफोन पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, जानिए कैसे उठाए ऑफर का फायदा

Next Post

आ रहा है Oppo का स्मार्टफोन, कम कीमत ऐसे फीचर्स की रह जाएंगे दंग

Writer D

Writer D

Related Posts

UP RERA
उत्तर प्रदेश

यूपी रेरा की अर्धवार्षिक रिपोर्ट 2026 : उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट क्षेत्र में मजबूत विकास के संकेत

30/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नगर विकास मंत्री ने की जनसुनवाई, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

30/07/2026
CM Yogi
Main Slider

रामलीला में असलहा लहराकर दंगा करने वाले को मिट्टी में ही दफन होना पड़ेगा: सीएम योगी

30/07/2026
DGP Rajiv Krishna reviewed the preparations for the Kanwar Yatra.
Main Slider

कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड में यूपी सरकार, अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं

30/07/2026
Dr. Bhupesh Kumar Goyal appointed Vice-Chancellor of Mahayogi Gorakhnath University.
उत्तर प्रदेश

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. भूपेश कुमार गोयल संभालेंगे कमान

30/07/2026
Next Post

आ रहा है Oppo का स्मार्टफोन, कम कीमत ऐसे फीचर्स की रह जाएंगे दंग

यह भी पढ़ें

रायबरेली जिला पंचायत सदस्य के बेटे को बदमाशों ने मारी गोली Rae Bareli District Panchayat member's son shot by miscreants

रायबरेली जिला पंचायत सदस्य के बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, ट्रामा में भर्ती

21/08/2020
Boris Johnson

ब्रिटिश पीएम जॉनसन को मिला गणतंत्र दिवस पर भारत आने का न्योता

02/12/2020
Periods

अनियंत्रित पीरियड्स से परेशान, तो अपनाये ये उपचार

21/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version