• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत ने रोका ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ, टीम इंडिया ने दो विकेट से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में दो विकेट से हरा दिया है।

Desk by Desk
26/09/2021
in खेल, नई दिल्ली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। यास्तिका भाटिया और शेफाली वर्मा के शानदार अर्धशतक की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे और आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को 2 विकेट से शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 265 रनों का लक्ष्य रखा था।

यास्तिका-शेफाली वर्मा ने जड़ा अर्धशतक

भारतीय टीम ने 49.3 ओवर में आठ विकेट खोकर इस लक्ष्य को पा लिया। भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 56 और यास्तिका भाटिया ने 64 रनों की बेशकीमती पारी खेली। दोनों खिलाड़ियों का यह वनड में पहला अर्धशतक है. भारतीय टीम 4 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को वनडे में हराने में सफल रही। इसके साथ ही मिताली एंड कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया के विजयी रथ को रोक दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम पिछले 26 वनडे मैचों से अजेय थी।

संयुक्त किसान मोर्चा का कल ‘भारत बंद’, जानें क्या खुला और क्या रहेगा बंद

तीसरे वनडे में दो विकेट से हरा ऑस्ट्रेलिया

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 264 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम एक समय 25वें ओवर में चार विकेट पर 87 रन बनाकर संकट में थी लेकिन एशलेग गार्डनर (67) और पिछले मैच में शतक जड़ने वाली बेथ मूनी (52) के बीच 98 रन की साझेदारी की बदौलत वापसी करने में सफल रही। ताहलिया मैकग्रा ने भी 32 गेंद में 47 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। भारत के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने 37 रन देकर तीन जबकि पूजा वस्त्रकार ने 46 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम में वापसी कर रही राशेल हेन्स (13) और एलिसा हीली (35) ने पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 41 रन जोड़कर टीम को सतर्क शुरुआत दिलाई। दूसरे वनडे में दिल तोड़ने वाली हार के बाद झूलन ने हेन्स को मिड आफ पर कैच कराके भारत को पहली सफलता दिलाई। चार गेंद बाद झूलन ने कप्तान मेग लेनिंग (00) को भी विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच करा दिया। एलिसा इसके बाद रन आउट हुई जबकि पूजा ने एलिस पैरी (26) को आउट करके ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम हालांकि इसके बाद गार्डनर और मूनी के बाद साझेदारी की बदौलत वापसी करने में सफल रही।

Tags: AustraliaIndian women's cricketmithali rajShafali Verma
Previous Post

एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या, हत्यारोपित भतीजे ने किया सरेंडर

Next Post

किसानों को आज मिल सकती है खुशखबरी, योगी सरकार बढ़ा सकती है गन्ने का मूल्य

Desk

Desk

Related Posts

India steps in to help amidst the devastation in Nepal.
Main Slider

नेपाल की तबाही में भारत बना मददगार, 10 टन राहत सामग्री और दवाएं भेजीं

27/08/2026
PM Modi
नई दिल्ली

ओलंपिक में पदकों का आंकड़ा बढ़ाना है तो नए खेलों में उतरना होगा: पीएम मोदी

27/08/2026
Indigo
नई दिल्ली

लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

26/08/2026
Supreme Court
Main Slider

जंतर-मंतर पर यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, महिला प्रदर्शनकारियों की शिकायतों की पहले जांच

24/08/2026
BJP Team
Main Slider

BJP का मिशन 2027! नई टीम को मिला टास्क, युवाओं और Gen Z पर फोकस

22/08/2026
Next Post

किसानों को आज मिल सकती है खुशखबरी, योगी सरकार बढ़ा सकती है गन्ने का मूल्य

यह भी पढ़ें

New Zealand beat West Indies

न्यूजीलैंड टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर किया क्लीन स्वीप

14/12/2020
Most Proactive State

आरसीएस–उड़ान में यूपी बना ‘मोस्ट प्रोएक्टिव स्टेट’, योगी सरकार की विमानन नीति को मिला राष्ट्रीय सम्मान

30/01/2026

प्रो. जय प्रकाश पाण्डेय मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त

23/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version