• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बलबीर गिरि होंगे महंत नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी, पंच परमेश्वरों ने सुनाया फैसला

महंत बलवीर गिरि को श्री मठ बाघंबरी की गद्दी पर बैठाया जाएगा। 5 अक्टूबर को नरेंद्र गिरी का षोडशी संस्कार होना है।

Desk by Desk
29/09/2021
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद उनके उत्तराधिकारी को लेकर फैसला हो गया है। उनके शिष्य बलवीर गिरि उनके उत्तराधिकारी होंगे। अखाड़ा परिषद के पंच परमेंश्वरों ने वसीयत के आधार पर फैसला लिया है।

महंत बलबीर गिरि को बाघंबरी मठ की गद्दी पर बैठाया जाएगा। 5 अक्टूबर को नरेंद्र गिरि का षोडशी संस्कार होगा। जानकारी के अनुसार इसी दिन बाघंबरी मठ की गद्दी पर बलबीर गिरि को बैठाया जाएगा।

एक बार फिर सामने आया चोटी कटने का मामला, जांच में जुटी पुलिस

बलबीर गिरि होंगे उत्तराधिकारी

महंत गिरि की संदिग्ध मौत के बाद उनका सुसाइड नोट मिला था। उसमें उन्होंने बलबीर गिरि को अपना उत्तराधिकारी बनाने की घोषणा की थी। वहीं सुसाइड नोट में उन्होंने अपने दूसरे शिष्य आनंद गिरि को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। सुसाइड नोट के आधार पर पंच परमेश्वरों ने उन्हें उत्तराधिकारी बनाने से इनकार कर दिया था।

इसके बाद महंत नरेंद्र गिरि की रजिस्टर्ड वसीयत का खुलासा हुआ। इसमें उन्होंने जून 2020 में ही बलबीर गिरि को अपना उत्तराधिकारी बनाया था। वसीयत के आधार पर ही मठ का उत्तराधिकारी चुना जाता है। साल 2004 में महंत नरेंद्र गिरि भी ऐसे ही मठाधीश बने थे।

CBI की कस्टडी में तीनों आरोपी

महंत नरेंद्र गिरि मौत से जुड़े मामले में सीबीआई को तीनों आरोपियों आनंद गिरि आद्या तिवारी और संदीप तिवारी की कस्टडी मिल गई है। सीबीआई  की टीम आरोपियों को लेने सेंट्रल जेल नैनी पहुंची थी। सीजीएम कोर्ट से 7 दिन की रिमांड मिलने के बाद सीबीआई की टीम आज आरोपियों से पूछताछ कर सकती है। उधर सीबीआई जांच की ज्यूडिशियल मॉनिटरिंग कराए जाने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक लेटर पिटीशन भी दायर की गई है।

सोशल एक्टिविस्ट और वकील सहर नकवी ने हाईकोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग को लेकर याचिका दाखिल की है। हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस और रजिस्ट्रार जनरल को एक ई-मेल के जरिए लेटर पिटिशन भेजकर मामले में दखल दिए जाने की मांग की गईष इस पत्र याचिका में महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मामले की हो रही सीबीआई जांच की निगरानी हाईकोर्ट से करने की मांग की गई है।

Tags: balbir-girimahant narendra giriprayagraj
Previous Post

एक बार फिर सामने आया चोटी कटने का मामला, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

मुख्तार अंसारी को HC से झटका, FIR की याचिका खारिज

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi paid tribute to Pandit GB Pant on his 139th birth anniversary
उत्तर प्रदेश

राष्ट्र निर्माण में पं. गोविंद बल्लभ पंत का योगदान अविस्मरणीय : CM योगी

10/09/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की एफडीआई नीति का असर, उन्नाव में ₹2,078 करोड़ से लगा क्राउन का प्लांट

10/09/2026
Grand finale of UP TEX-2026
उत्तर प्रदेश

यूपी टेक्स-2026 का भव्य समापन, योगी सरकार का वस्त्र उद्योग को नई रफ्तार देने पर जोर

10/09/2026
Major cause of tank collapse in Bareilly was severe riverbank erosion
उत्तर प्रदेश

बरेली में टंकी गिरने का प्रमुख कारण नदी का तेज कटान, निर्माण में नहीं हुई कोई लापरवाही

10/09/2026
New identity gained from CMYUA Campaign
अमेठी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिली नई पहचान, अमेठी की अर्चना त्रिपाठी बनीं सफल उद्यमी

09/09/2026
Next Post

मुख्तार अंसारी को HC से झटका, FIR की याचिका खारिज

यह भी पढ़ें

Muslim personal law board

UCC पर पीएम के बयान के बाद मुस्लिम बोर्ड सक्रिय, देर रात हुईबैठक

28/06/2023
Sharad Pawar

शरद पवार ने विपक्ष को दिया झटका, डिलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी NCP (SP)

15/07/2026
Ramlala

32 फीट दूर से भक्तों को होंगे रामलला के दर्शन, रामायण युग का अहसास कराएगी लैंडस्केपिंग

19/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version