• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Dhanteras: धनतेरस पर इन शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी

Desk by Desk
02/11/2021
in ख़ास खबर, धर्म
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धनतेरस का पर्व हर साल की तरह आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जा रहा है। इस दिन माता लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर, भगवान धनवंतरी और मृत्यु के देवता यमराज की पूजा होती है। मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी बेहद शुभ होती है. हालांकि, खरीदारी करते समय शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना चाहिए। हम बताते हैं धनतेरस पर शॉपिंग का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र।

धनतेरस पर खरीदारी के दो शुभ मुहूर्त  

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि त्रयोदशी तिथि 11 बजकर 31 मिनट से शुरू हो चुकी है। धनतेरस पर खरीदारी का पहला शुभ समय दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजकर 30 मिनट तक है। दूसरा शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा, जो रात 9 बजे तक का है। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि यदि इन दोनों समय में खरीदारी करते हैं, तो अत्यंत शुभ होगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर धनवंतरि और कुबेर की पूजा का विधान है। 2 नवंबर को प्रदोष काल शाम 5 बजकर 37 मिनट से रात 8 बजकर 11 मिनट तक का है। वहीं वृषभ काल शाम 6.18 मिनट से रात 8.14 मिनट तक रहेगा। वृषभ काल में पूजन शुभ होता है, इसलिए धनतेरस पर पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6.18 मिनट से रात 8.14 मिनट तक रहेगा।

Dhanteras : धनतेरस पर बनाएं जाते हैं 5 खास व्यंजन

धनतेरस का महत्व

धनतेरस की पौराणिक कथा समुद्र मंथन से जुड़ी हुई है। मान्यताओं के अनुसार, जब अमृत की प्राप्ति को लेकर देवताओं और असुरों के द्वारा समुद्र मंथन किया गया था तब इस समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में अमृत कलश लिए उपन्न हुए थे। भगवान धन्वंतरि को देवताओं का वैद्य भी कहा जाता है और इस दिन विशेष तौर पर भगवान धन्वंतरि की पूजा भी की जाती है। भगवान धन्वंतरि न सिर्फ धन, ऐश्वर्य, सुख व समृद्धि प्रदान करते हैं बल्कि आरोग्यता का वरदान भी देते हैं। इस दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश के साथ उत्पन्न हुए थे इसलिए इस दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है। भगवान धन्वंतरि के साथ इस दिन भगवान कुबेर, माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने का भी विधान है।

धनतेरस की पूजा विधि

धनतेरस पर शाम के वक्त उत्तर की ओर कुबेर और धनवंतरी की स्थापना करनी चाहिए। दोनों के सामने एक-एक मुख का घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। भगवान कुबेर को सफेद मिठाई और धनवंतरी को पीली मिठाई को भोग लगाया जाता है। पूजा के दौरान “ॐ ह्रीं कुबेराय नमः” का जाप करें। इसके बाद “धनवंतरि स्तोत्र” का पाठ करें. पूजा के बाद दीपावली पर कुबेर को धन स्थान पर और धनवंतरी को पूजा स्थान पर स्थापित करें।

Tags: dhanteras 2021pujaPuja timingsshoppingtimingtlifdVidhi
Previous Post

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

Next Post

विराट कोहली की बेटी को मिली थी धमकी, DCW ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस

Desk

Desk

Related Posts

money
धर्म

इस दिशा में पैसे रखने की न करें भूल, उठाना पड़ेगा नुकसान

02/07/2026
Amarnath Yatra
जम्मू कश्मीर

बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजा जम्मू! 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

01/07/2026
धर्म

घर में तुलसी का पौधा लगाने से पहले जान लें ये बातें

01/07/2026
mole
धर्म

इस जगह तिल का है खास महत्व, लव लाइफ के मामले में होते है…

01/07/2026
Bada Mangal
Main Slider

बजरंगबली दूर करेंगे जीवन के सभी कष्ट, मंगलवार को अर्पित करें ये चीजें

30/06/2026
Next Post

विराट कोहली की बेटी को मिली थी धमकी, DCW ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस

यह भी पढ़ें

terrorists attacked

गुरुद्वारे में आतंकियों ने बरसाई गोलियां, किए कई विस्फोट

18/06/2022
ड्रैगन की चाल हुई फेल Dragon's trick failed

कोर्ट ऑफ इनक्वायरी से सुलझेगा सेना के दो शीर्ष कमांडर के बीच मतभेद

02/02/2021

गर्मी निकालने वालों को कोल्ड स्टोरेज में डालना पड़ेगा : डिंपल यादव

26/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version