• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विधानसभा चुनाव में कानून-व्यवस्था को बनाये रखना बड़ी चुनौती : मुकुल गोयल

Writer D by Writer D
01/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
DGP

DGP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। नये साल के पहले दिन यूपी पुलिस के मुखिया मुकुल गोयल ने पुलिसकर्मियों को संदेश देते हुए उनको टिप्स भी दिये। उन्होंने ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव-2022 में कानून-व्यवस्था को बनाये रखना बड़ी चुनौती होगी। विधान सभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के साथ ही अतिविशिष्ट व विशिष्ट महानुभावों की सुरक्षा तथा उनके कार्यक्रमों को सकुशल सम्पन्न कराना हमारी प्राथमिकता है।

डीजीपी ने कहा कि आमजन के प्रति संवेदनशीलता बनाये रखते हुए उसे राहत पहुंचाना हमारी प्राथमिकताओं में सदैव बने रहना चाहिए, हमें अपना व्यवहार और अधिक शिष्ट एवं विनम्र बनाना होगा। उन्होंने कहा कि नववर्ष की इस बेला पर सभी पुलिसकर्मियों को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, मनोयोग एवं ईमानदारी के साथ करेंगे, जिससे पुलिस की छवि जन सहयोगी के रूप में परिलक्षित हो।

पुलिस प्रमुख ने नववर्ष के शुभ आगमन पर पुलिसकर्र्मियों व उनके परिवारीजनों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि बीते वर्ष में उत्तर प्रदेश पुलिस ने स्ट्रिक्ट,स्मार्ट एवं सेन्सिटिव पुलिसिंग करते हुए उत्कृष्ट परफार्मेन्स से स्वंय को ट्रान्सर्फाम किया है। यूपी पुलिस के लिये बड़े सौभाग्य की बात रही कि अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक सम्मेलन-2021 को सम्पन्न कराने का अवसर प्राप्त हुआ। सम्मलेन में प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री, भारत सरकार के साथ-साथ सभी प्रदेशों के डीजी, आईजी एवं पुलिस संस्थानों के निदेशक व प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

सपा MLC पम्पी जैन के प्रतिष्ठानों से आयकर को मिली दो करोड़ की नकदी

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लखनऊ, गौतमबुद्धनगर की तरह कानपुर नगर व वाराणसी में भी पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू की गयी। उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरटी फोर्स का गठन किया गया है। विवेचनाओं के निस्तारण में वैज्ञानिक विधियों के अधिकाधिक समावेश के लिए प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट आफ फॉरेंसिक साइंसेज की स्थापना की गयी है। अपराधियों के प्रति जीरो टालरेंस की नीति एवं कठोरतम कार्यवाही करने के फलस्वरूप सभी महत्वपूर्ण अपराधों में भारी कमी आयी है।

डीजीपी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान के लिए चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक थाने पर महिला हेल्प डेस्क, साईबर थानों में महिला साईबर सेल स्थापित कर, 10,370 बीट में 20,000 से अधिक महिला आरक्षियों को बीट अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। एण्टी रोमियों स्क्वायड को और सक्रिय कर, चिन्हित हाट-स्पाट पर यूपी-112 की सघन पेट्रोलिंग से महिला सुरक्षा हेतु एक सुरक्षित ईको सिस्टम तैयार किया गया है।

Tags: Lucknow Newsmukul goyal
Previous Post

सपा MLC पम्पी जैन के प्रतिष्ठानों से आयकर को मिली दो करोड़ की नकदी

Next Post

वैष्णो देवी भगदड़ में मारे गये उप्र के मृतकों को सरकार देगी दो-दो लाख रुपये

Writer D

Writer D

Related Posts

अमरोहा

अमरोहा में मादा कुत्ते से अमानवीय हरकत, 50 वर्षीय शकील गिरफ्तार

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Main Slider

‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा’, फ्रांस के हालात पर ट्रंप का मैक्रों को घेरा

20/10/2026
Main Slider

CM Dhami ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

20/10/2026
Main Slider

CM योगी करेंगे गुरु गोरखनाथ का पूजन, शाम 4 बजे विजयादशमी शोभायात्रा

20/10/2026
Next Post

वैष्णो देवी भगदड़ में मारे गये उप्र के मृतकों को सरकार देगी दो-दो लाख रुपये

यह भी पढ़ें

Mango Barfi

इस बर्फी से मुंह करें मीठा, स्वाद ऐसा की सब हो जाएंगे दीवाने

10/11/2025
Murder

दवा व्यापारी और छात्रा की हत्या से दहला जिला

25/01/2023
Khan Sir

खान सर कोर्ट पहुंचे, सरेंडर की तैयारी; फायरिंग मामले में गिरफ्तारी पर बनी रही नजर

06/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version