• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा में बड़ी चूक, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

Writer D by Writer D
05/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, राजनीति
0
jp nadda

jp nadda

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। शनिवार को मुरादाबाद में भारतीय जनता पार्टी नगर विधानसभा की राही होटल के मैदान में जनसभा में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (JP Nadda) सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। सर्किट हाउस में बने हैलीपेड के बजाय सर्किट हाउस की बाउंड्री के बाहर ही लैंड होने लगा।

जमीन से करीब 6 फीट हेलीकाप्टर की दूरी रह गई तो पायलट को शायद अपनी गलती का अहसास हुआ, उसने तुरंत हैलीकॉप्टर को फिर से उड़ाया और एक चक्कर के बाद निर्धारित हैलीपैड पर उतारा। इस घटना के दौरान वहां खड़ी एक मोटर साइकिल भी गिर गई। जिस स्थान पर हेलीकॉप्टर उतर रहा था, वहां पर करीब एक माह पूर्व मुरादाबाद आए केंद्रीय गृहमंत्री के हैलीकॉप्टर के लिए अस्थायी हेलीपैड बना था।

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) की मुरादाबाद नगर विधानसभा द्वारा आयोजित जनसभा दिल्ली रोड स्थित राही होटल में सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष का हैलीकॉप्टर राही होटल के बराबर में स्थित सर्किट हाउस में उतरना था। शनिवार शाम को करीब 4 बजकर 10 मिनट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हैलीकॉप्टर कार्यक्रम स्थल के ऊपर से गुजरा। हैलीकॉप्टर ने आसमान में एक चक्कर लगाया इसके बाद हैलीपैड के लिए लैंड होने लगा। हैलीकॉप्टर सर्किट हाऊस में बने हैलीपेड के बजाय सर्किट हाउस की बाउंड्री के बाहर ही पूर्व में मुरादाबाद में रैली को संबोधित करने आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर के लिए तैयार कराए गए अस्थाई हैलीपेड पर उतरने लगा और जमीन से करीब 5 से 6 फीट की दूरी तक पहुंच गया तभी शायद हेलीकॉप्टर चला रहे पायलट को अपनी गलती का अहसास हुआ और तभी उसने हेलीकॉप्टर को वापस ऊपर की ओर ले गया।

वहीं इस बाबत जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सर्किट हाऊस में बने हैलीपेड पर उतरना था। सर्किट हाऊस की बाउंड्री के बाहर जिस जगह हेलीकॉप्टर उतरने जा रहा था वहां पर विगत दिसम्बर माह में मुरादाबाद आए भारत सरकार में गृहमंत्री अमित शाह के हेलीकाप्टर के लिए हेलीपैड बना हुआ था। पायलट को शायद कोई कंफ्यूजन हो गया होगा, इसीलिए वह अमित शाह के लिए बने अस्थाई हैलीपेड पर हेलीकाप्टर उतारने लगा था। डीएम ने आगे कहा कि उस अस्थाई हेलीपेड को इसीलिए नहीं हटाया गया क्योंकि चुनाव का समय चल रहा हैं, ऐसे में महानगर में एक से अधिक हेलीकाप्टर आ गए तो उनकी लैडिंग कराने के लिए यह विकल्प रहेगा। आगे से इस तरह की गलती न हो इसके लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से बात की जाएगी।

Tags: Election 2022elections 2022JP naddaUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

किसी भी माफिया-गुंडों से डरने की जरूरत नहीं, आ रही है भाजपा : केशव मौर्य

Next Post

करिश्मा तन्ना बनी वरुण बंगेरा की दुल्हनियां, ब्राइडल लुक में एक्ट्रेस ने ठाया सितम

Writer D

Writer D

Related Posts

Diabetes
Main Slider

शुगर लेवल को कंट्रोल करता है इसका पानी

06/10/2026
Cumin Seeds
Main Slider

रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, ऐसे करें चेक

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Next Post
karishma tanna

करिश्मा तन्ना बनी वरुण बंगेरा की दुल्हनियां, ब्राइडल लुक में एक्ट्रेस ने ठाया सितम

यह भी पढ़ें

Basket Chaat

लखनऊ की बास्केट चाट का पूरा देश है दीवाना, घर पर ले इस स्ट्रीट फूड का मजा

03/07/2026
KGMU

केजीएमयू के कुलपति-चिकित्सा अधीक्षक समेत 40 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव

06/04/2021
Rajnath Singh

राजनाथ सिंह ने आर आर अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवायी

02/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version