• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमित शाह ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा- पीला चश्मा पहनने वाले को सब पीला ही दिखता है

Writer D by Writer D
15/02/2022
in उत्तर प्रदेश, औरैया, चुनाव 2022, राजनीति
0
amit shah

amit shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

औरैया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को चरमराने का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राज्य में पांच साल में बदलाव लाने का श्रेय दिया।

शाह ने कहा कि 2022 का चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करने और योगी को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए है।

उन्होंने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा,  सपा और बसपा के  बबुआ और बुआ  दोनों ने उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य की अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर दिया था, देश में सातवें स्थान पर आर्थिक व्यवस्था थी जिसे योगी जी पांच साल में दूसरे स्थान पर लाये हैं,पांच साल के लिए एक और मौका दें और इसे पहले स्थान पर ले जाया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ सरकार में कानून व्यवस्था के मोर्चे पर सफलता का दावा करते हुए उन्होंने पूछा, क्या कोई माफिया आपको कहीं भी परेशान कर सकता है? क्या कोई आपकी जमीन पर कब्जा कर सकता है? माताओं और बहनों के सम्मान के साथ क्या अब कोई खेल सकता है? योगी जी ने माफियाओं का उप्र से पलायन सुनिश्चित किया है।

योगी ने बुलडोजर घुमाकर  दो हजार करोड़ रुपये की जमीन खाली करा दी : अमित शाह

उन्होंने सपा प्रमुख पर कटाक्ष करते हुए कहा, अखिलेश यादव ने पूछा था कि क्या हुआ है (भाजपा सरकार के पांच साल के दौरान), जिसने पीला चश्मा लगाया है, उसे सब कुछ पीला दिखाई देगा।

उन्होंने कहा,  योगी जी के कार्यकाल में डकैती के मामलों में 72 प्रतिशत, लूट में 62 प्रतिशत, हत्या में 31 प्रतिशत और बलात्कार के मामलों में 50 प्रतिशत तक की कमी आई है।

पूर्ववर्ती सरकार पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा, अखिलेश सरकार के दौरान उप्र में  कट्टे  बनते थे लेकिन अब भाजपा सरकार के दौरान  गोले  बन रहे हैं जो पाकिस्तान पर दागे जाएंगे। भाजपा सरकार यह बदलाव लेकर आई है।

अखिलेश जी बताए इत्र वाले तुम्हारे कौन हैं? : अमित शाह

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने देश की सुरक्षा सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा,   जब सपा-बसपा ने सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह सरकार का समर्थन किया था, पाकिस्तान से घुसपैठ हुई और हमारे सैनिकों का सिर काट दिया गया, लेकिन हमारे  मौनी बाबा  की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई, लेकिन मोदी ने सत्ता में आने के बाद इस तरह के दुस्साहस का बदला लिया और दुनिया को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने दावा किया, उप्र में पहले दो चरणों के मतदान में सपा और बसपा का सफाया हो गया है और भाजपा तेजी से राज्य में 300 सीटों के करीब पहुंच रही है। उन्होंने कहा, भाजपा भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

योगी सरकार ने यूपी से माफिया राज को खत्म किया : अमित शाह

शाह ने दावा किया कि भाजपा एकमात्र पार्टी है जो गरीबों के लिए काम करती है। उन्होंने कहा, जब मोदी जी कोविड टीका लाए, तो अखिलेश ने इसे मोदी टीका कहा और लोगों से इसे नहीं लेने के लिए कहा। अगर मोदी ने 130 करोड़ लोगों को टीका नहीं दिया होता तो क्या हम तीसरी लहर के दौरान भी उतने ही सुरक्षित होते?।

भाजपा की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा, बुआ-भतीजा (सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव-बसपा अध्यक्ष मायावती) ने 15 साल तक अपनी सरकारें चलार्इं लेकिन क्या किसी घर को गैस सिलेंडर मिला, जबकि हमारी सरकार में 1.66 लाख माताओं को सिलेंडर और चूल्हा मिला है और हमने होली और दिपावली पर एक मुफ्त सिलेंडर देने का फैसला किया है।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

सीएम धामी के विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी-कांग्रेस समर्थकों के बीच चली गोलियां

Next Post

हमने विकास किया, सपा सरकार ने भ्रष्टाचार किया : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार बार के विधायक अनिल शर्मा को सीएम योगी की श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को मिली रफ्तार, नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार की दूर हुई छत और पढ़ाई की चिंता, परिवार के लिए योगी सरकार बनी सहारा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूरे प्रदेश में जल निकासी व्यवस्था को लेकर अधिकारी अलर्ट मोड में रहें: ए.के. शर्मा

15/09/2026
Next Post
cm yogi

हमने विकास किया, सपा सरकार ने भ्रष्टाचार किया : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

alia

आलिया को सता रही है रणबीर की याद, शेयर की ये क्यूट सी तस्वीर

12/03/2021
Akhilesh Yadav

पीडीए एकता करेगी राजग का सफाया : अखिलेश यादव

18/06/2023
Public representatives met CM Dhami

धामी से मिले जनप्रतिनिधि, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

21/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version