• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बहन के साथ बदतमीजी करने का बदला लेने के लिए की थी ट्रैक्टर चालक की हत्या

Writer D by Writer D
18/02/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। लोनी पुलिस ने गुरुवार को ट्रैक्टर चालक फरियाद हत्याकांड (Murder) का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुस्तफाबाद से अयूब अली को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। अयूब ने फरियाद की हत्या अपनी बहन की ससुराल में चोरी करने और बहन के साथ बदतमीजी करने का बदला लेने के लिए की थी।

लोनी थाना प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि 15 फरवरी को मुस्तफाबाद निवासी फरियाद की लाश बरामद हुई थी। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने फरियाद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच पड़ताल शुरू की और हत्यारे तक पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुस्तफाबाद निवासी अयूब अली को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पहले तो कुछ नहीं बताया लेकिन बाद में सख्ती करने पर उसने पुलिस के सामने सब कुछ सच उगल दिया। उसने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले फरियाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी बहन की ससुराल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। साथ ही उसकी बहन के साथ बदसलूकी भी की थी।

जिसे लेकर उस समय तो मामला शांत कर दिया गया था लेकिन वह बहन की बेइज्जती की बात को भूल नहीं पा रहा था और फरियाद से बदला लेने की फिराक में घूम रहा था।

उसने किसी तरह फरियाद का मोबाइल नंबर प्राप्त किया और फिर उससे संपर्क कर मेलजोल बढ़ाया। इसी के चलते 15 तारीख को वह फरियाद को अपने साथ ले आया और पहले दोनों ने मिलकर बीड़ी पी।जब फरियाद बीड़ी पी रहा था तभी उसने गले में रस्सी डालकर फरियाद की हत्या कर दी और शव को छुपा कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त की गई रस्सी भी बरामद कर ली गई है।

Tags: crime newsghaziabad newsmurderup news
Previous Post

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Next Post

जुआ खेलते 14 जुआरी गिरफ्तार, 95 हजार रुपये बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में जीसीसी समिट, CM योगी करेंगे उद्घाटन

23/10/2026
Next Post
gamblers arrested

जुआ खेलते 14 जुआरी गिरफ्तार, 95 हजार रुपये बरामद

यह भी पढ़ें

SP leader dies after Bharat Petroleum poleboard falls on car

चलती कार पर गिरा भारत पेट्रोलियम का पोलबोर्ड, सपा नेता की दर्दनाक मौत

16/02/2026
Suicide

चाचा-चाची के उत्पीड़न से तंग आकर भतीजे ने पिया तेजाब, नोट में लिखी ये बात

16/11/2021

फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, जानें डीजल की कीमत अपने शहर में

26/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version