• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा मलाई के लिए और भाजपा जनता की भलाई के लिए खड़ी : मनोज तिवारी 

फिल्म अभिनेता व भाजपा सांसद ने चिल्लूपार में  जनसभा व रोड-शो 

Desk by Desk
23/02/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, चुनाव 2022
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। भोजपुरी फिल्म अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने मंगलवार को चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के मैभरा डेरवा में भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी के पक्ष में चुनावी जनसभा को अपने भोजपुरिया अंदाज में संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सपा मलाई के लिए वहीं भाजपा जनता के भलाई के लिए खड़ी है। समाज को सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार जरूरी है। जय श्रीराम की घोष से विरोधियों के पेट में दर्द होने लगता है।

 सांसद श्री तिवारी (Manoj Tiwari) ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी मोदी चला जाएगा तो तुम्हारी रक्षा कौन करेगा। इसका जबाब जनता को देना होगा। ममता बनर्जी एवं प्रियंका गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि योगी ने प्रदेश को इतना सुरक्षित कर दिया है कि प्रियंका भी बोलने लगी हैं मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं।

उन्होंने अपना गीत मंदिर अब बनने लगा है भगवा रंग चढ़ने लगा है चिल्लूपार सजने लगा है सुनाकर जनता की बाहबाही लूटी। राज्य सभा सांसद जयप्रकाश निषाद ने निषादों का आह्वान करते हुए कहा कि यह चुनाव गुंडावाद व साधुवाद के बीच हो रहा है। योगी सरकार में प्रदेश से गुडों व अपराधियों का खात्मा हो गया है।

कहा कि सपा सरकार में बिजली के लिए तरसना पड़ता था वहीं योगी सरकार में लोग  बिजली जाने का इंतजार करते हैं। चिल्लूपार में ऐसे प्रतिनिधि को चुने जो आपके घर से लेकर घाट तक चलने वाला हो। इसके अलावा कार्यक्रम को सांसद कमलेश पासवान, सृंजय मिश्र, मायाशंकर शुक्ल, राजेंद्रनाथ त्रिपाठी सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।

संचालन नित्यानंद मिश्र ने किया। मंच पर भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष शत्रुध्न कसौधन, अनिल भट्ट, राजीव पाण्डेय, महेश उमर, नवनीत राय, अप्रवासी भारतीय उमेश कुमार यादव, अखंड शाही आदि भी मौजूद रहें।

मनोज के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब  

चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के दुबौली में हेलीपैड से उतरने के बाद राम-जानकी मार्ग से भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी के साथ खुली जीप में मनोज तिवारी व जयप्रकाश निषाद ने चार किमी तक लंबा रोड शो कर सभा स्थल पर पहुंचे। इस बीच नेताओं ने लोगों से कमल पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया। रास्ते में जगह-जगह जनता का अभिवादन किया।
Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

कांग्रेस प्रत्याशी शारदा देवी जायसवाल ने तेज किया किया जनसम्पर्क

Next Post

विकास के हर मुद्दे पर अव्वल है योगी सरकार : राजनाथ सिंह

Desk

Desk

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post

विकास के हर मुद्दे पर अव्वल है योगी सरकार : राजनाथ सिंह

यह भी पढ़ें

sensitive skin

AC की ठंडी हवा में रहने से स्किन हो सकती है खराब, ऐसे करें बचाव

20/03/2026
Four arrested in cashier murder case

अवैध रूप से रह रहे दो रोहिंग्या गिरफ्तार

16/03/2023
Digital India

सीएम योगी की डिजिटल क्रांति से जुड़ रहे युवा आंत्रप्रेन्योर

17/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version