• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाशिवरात्रि पर पड़ रहा पंचक का साया, इन कामों को करने से बचे

Writer D by Writer D
25/02/2022
in धर्म, फैशन/शैली
0
Sawan, Panchak

panchak

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस साल महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर पंचक (Panchak) लग रहा है। महाशिवरात्रि 01 मार्च दिन मंगलवार को है। पंचक के समय में भगवान शिव (Lord Shiva) की पूजा करने में कोई समस्या नहीं है। भगवान ​शिव स्वयं महाकाल हैं, वे ही आदि हैं और अंत भी। उनकी पूजा में राहुकाल भी अमान्य होता है। बिना पंचांग देखे आप भगवान शिव की आराधना कर सकते हैं, लेकिन पंचक लगने की वजह से कुछ काम करना वर्जित होता है। वे काम करने से हानि होने की आशंका रहती है, इसलिए उनको वर्जित किया गया है। आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन पंचक कब लग रहा है, इसका क्या अर्थ है और इसमें कौन से काम नहीं करने हैं।

पंचक प्रारंभ समय

महाशिवरात्रि 01 मार्च को है। इस दिन पंचक का प्रारंभ शाम 04 बजकर 32 मिनट पर हो रहा है। इसका समापन 06 मार्च दिन रविवार को तड़के 02 बजकर 29 मिनट पर हो रहा है।

क्या होता है पंचक

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, अशुभ और हानिकारक नक्षत्रों के योग से बनने वाले विशेष योग को पंचक कहते हैं। पंचक को अशुभ माना जाता है। जब चंद्रमा कुंभ या मीन राशि में होता है, तब पंचक लगता है। घनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद एवं रेवती इन पांच नक्षत्रों को भी पंचक कहते हैं।

पंचक में वर्जित कार्य

1) जब पंचक लगा हो तो उस समय में दक्षिण दिशा में यात्रा करना अशुभ होता है। दक्षिण दिशा को मृत्यु के देवता यमराज की दिशा मानते हैं।

2) पंचक में नए मकान की छत नहीं डालनी चाहिए। ऐसा करने से धन हानि और परिवार में अशांति होती है।

3) पंचक के समय में पलंग नहीं बनवाना चाहिए।

4) पंचक की अवधि में घास, लकड़ी, सूखे पत्ते आदि को एकत्रित नहीं करना चाहिए। इससे अग्नि का भय रहता है।

5) पंचक में दाह संस्कार करना मना होता है, लेकिन चंदन की 5 लकड़ियों के साथ विधिपूर्वक दाह संस्कार करने से पंचक दोष दूर हो सकता है।

Tags: mahashivratriMahashivratri 2022mahashivratri newspanchak
Previous Post

इन कामों को करने से मां लक्ष्मी होती है प्रसन्न, धन-धान्य से भरेगा घर

Next Post

नवाब मलिक के बाद शिवसेना नेता के घर आयकर विभाग का छापा

Writer D

Writer D

Related Posts

Sleeping
फैशन/शैली

बिना तकिए के सोने के होते है ये फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान

12/05/2026
yogasan
फैशन/शैली

खाना ठीक से नहीं पचता है तो करें ये योगासन

12/05/2026
De Tan
फैशन/शैली

अंगूर के फेस पैक से मिलेगा निखार, ऐसे करें इस्तेमाल

12/05/2026
Kadai Chicken
Main Slider

आज बनाएं ये टेस्टी नॉनवेज डिश, घर पर लें ढ़ाबे जैसा जायका

11/05/2026
Mirror
फैशन/शैली

शीशे पर जिद्दी दागों ने जमा लिया कब्जा, इन तरीकों से मुश्किल होगी आसान

11/05/2026
Next Post
Prakashan Group

नवाब मलिक के बाद शिवसेना नेता के घर आयकर विभाग का छापा

यह भी पढ़ें

Sunil Grover

मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर जल्द ही ला रहें हैं अपना नया शो

26/04/2021
us hong kong trade

अमेरिका ने हांगकांग के साथ किए गए तीन द्विपक्षीय समझौतों को किया खत्म

20/08/2020
CM Yogi

सनातन की मजबूत नींव पर आकार ले रहा विकसित भारत : योगी आदित्यनाथ

05/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version