• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चार साल पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती ने फांसी लगाकर जान दी

Writer D by Writer D
01/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
Suicide

Suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। प्यार में मर मिटने की सौगंध खाने वाले युवक-युवती ने चार साल पहले परिवार की परवाह न करते हुए शादी रचा ली, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनों का प्यार नफरत में बदल गया। युवती ने पहले मांगा तलाक और सोमवार को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। यह प्रेम विवाह (love marriage) के दर्दनाक अंत की घटना बांदा जनपद की है।

शहर कोतवाली अंतर्गत रामा वाटिका ओवर ब्रिज के समीप रहने वाले अमित गुप्ता का रंजना से 4 साल पहले प्यार हुआ। उस समय रंजना एफसीआई में जॉब करती थी और अमित गुप्ता कैफे चलाता था। दोनों के बीच प्यार जल्दी ही प्रेम विवाह में बदल गया लेकिन शादी के बाद रंजना की नौकरी छूट गई और उसी के बाद दोनों के बीच रिश्तो में खटास पैदा हुई। जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई।

मृतका के देवर अनुराग गुप्ता ने बताया कि शादी के बाद दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे। रंजना अक्सर मेरे भाई अमित से घूमने फिरने की बात करती थी लेकिन वह जाने को तैयार नहीं होता था। इसी बात को लेकर दोनों में तू तू मैं मैं होने लगी और तनाव इतना बढ़ गया रंजना 28 ने न्यायालय में तलाक के लिए अर्जी दे दी। इस बीच दोनों के बीच विवाद और बढ़ता गया।

रविवार की रात को भी दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई थी। मैंने भी हस्तक्षेप करते हुए मामला शांत कराने की कोशिश की थी। तब सब कुछ सामान्य हो गया था लेकिन सोमवार को उसमें अपना कमरा बंद करके साड़ी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। अनुराग ने यह भी बताया कि रंजना द्वारा प्रेम विवाह किए जाने से उसके माता-पिता इतने नाराज थे कि 4 साल बाद भी उन्होंने कभी लड़की का चेहरा तक नहीं देखा और न कभी टेलीफोन में बात की।

इस बीच अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि आज एक हैंगिंग केस का मामला सामने आया है। पता चला है कि लड़की ने प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच तलाक का मामला भी न्यायालय में चल रहा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Tags: banda newscrime newsup news
Previous Post

ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौके पर मौत

Next Post

पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, अध्यापक पति हिरासत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

चार बार के विधायक अनिल शर्मा को सीएम योगी की श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को मिली रफ्तार, नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार की दूर हुई छत और पढ़ाई की चिंता, परिवार के लिए योगी सरकार बनी सहारा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूरे प्रदेश में जल निकासी व्यवस्था को लेकर अधिकारी अलर्ट मोड में रहें: ए.के. शर्मा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

जो प्रदेश की सेवा में जुटे, योगी सरकार ने उनके परिवारों को दिया स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच

15/09/2026
Next Post
Suicide

पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, अध्यापक पति हिरासत

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

हत्या के चार दोषियों को उम्रकैद

27/07/2023

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ शातिर वाहन चोर, बुलेट व असलहा बरामद

11/11/2021
yogendra yadav

गुरुग्राम में पुलिस हिरासत में लिए गए योगेंद्र यादव, जंतर मंतर पर भारी पुलिस बल

26/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version