मनोरंजन

आम्रपाली की फिल्म ‘लल्लू की लैला’ के एक दिन मे 2 मिलियन व्यूज

मुंबई| भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (amrapali dubey) और एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav alias Nirahua) हिंदुस्तानी की जोड़ी ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं और अब एक बार फिर से ये भोजपुरी स्टार्स की ये हिट जोड़ी दर्शकों के मनोरंजन के लिए फिल्म ‘लल्लू की लैला’ (‘Lallu Ki Laila’) को लेकर हाजिर है। ‘लल्लू की लैला’ (‘Lallu Ki Laila’) फिल्म यूट्यूब पर रिलीज हो चुकी है और फिल्म ने आते ही धमाल मचा दिया है। आपको बता दें कि ये फिल्म 2019 में ही रिलीज हो गई थी, लेकिन अब इसे यूट्यूब पर भी रिलीज किया गया है।

आम्रपाली दुबे ने अपने नए घर की तस्वीरें की शेयर

आम्रपाली दुबे (amrapali dubey) और दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) की जोड़ी लोगों को हमेशा से ही पसंद आती है। एक्ट्रेस आम्रपाली (amrapali dubey) ने अपनी पहली फिल्म की शुरुआत निरहुआ की फिल्म से ही की थी। अब इस फिल्म में भी दर्शकों को दोनों की जोड़ी पसंद आ रही है। फिल्म ‘लल्लू की लैला’ (‘Lallu Ki Laila’) के यूट्यूब पर रिलीज होते ही एक दिन में फिल्म ने 2 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। आम्रपाली दुबे (amrapali dubey) ने अपने इंस्टाग्राम से इसकी जानकारी दी है।

आम्रपाली दुबे ने बताया अपने सपनो का राजकुमार, वीडियो में कही ये बात

एक्ट्रेस आम्रपाली (amrapali dubey) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म लल्लू की लैला का एक पोस्टर शेयर किया है। इस फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 2 मिलियन+ व्यू (1 दिन में) पार किए-लल्लू की लैला, फुल मूवी…दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, यामिनी सिंह, कनक पांडे, सुशील सिंह, संजय पांडे, प्रकाश जायस। तो देखना न भूलिए वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर!

भोजुपरी स्टार आम्रपाली दुबे के बाद अब निरहुआ हुए कोरोना संक्रमित

आम्रपाली दुबे (amrapali dubey) और निरहुआ (Dinesh Lal Yadav)  की जोड़ी दर्शकों के बीच हिट है। इन दोनों ने एक साथ 30 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने अपने काम से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ने ‘निरहुआ हिंदुस्तानी, पटना से पाकिस्तान, सिपाही जैसी कई भोजपुरी फिल्मों में साथ काम किया है।

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Articles

Back to top button