• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना काल और ऑपरेशन गंगा में CISF ने किया प्रशंसनीय काम : अमित शाह

Writer D by Writer D
06/03/2022
in उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बल अपना कर्तव्य बहुत ही जिम्मेदारी के साथ निभा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल हो या फिर यूक्रेन से छात्रों की वतन वापसी का मामला, दोनों ही संकट काल में सीआईएसएफ ने बहुत ही प्रशंसनीय काम किया है। सीआईएसएफ अपने उद्देश्य को बखूबी पूरा कर रहा है।

गृहमंत्री शाह इंदिरापुरम स्थित सीआईएसएफ परिसर में सीआईएसएफ के 53वें स्थापना दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। शाह ने कहा कि सीआईएसएफ पूरे विश्व में ऐसा बल है जो सरकारी तंत्र से बना है और अच्छी तरह से ड्यूटी निभा रहा है।

सीआईएसएफ में महिलाओं की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। इस दिशा में विशेष काम करने की आवश्यकता है। वर्तमान में यहां महिलाओं का अनुपात 94-6 का है, जिसे 80-20 तक करने पर विचार किया जा रहा है। समारोह में गृहमंत्री ने परेड की सलामी ली।

CISF के 53वें स्थापना दिवस में शामिल हुए अमित शाह, इस वजह से चार दिन पहले  हो रहा है कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जब भारतीय विदेश से वापस आ रहे थे, तब सीआईएसएफ जवानों ने उन लोगों की देखरेख करने का काम किया और अपनी जान की भी परवाह नहीं की। कई जवानों ने अपनी जान भी गवां दी। अब वे ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से लौटने वाले नागरिकों की भी देखभाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो चलाने में सीआईएसएफ की महत्वपूर्ण भूमिका है।

गृहमंत्री शाह ने कहा कि अब सीआईएसएफ के दायित्व का विस्तार किया जाएगा। निजी सुरक्षाकर्मियों को सीआईएसएफ की ओर से प्रशिक्षण दिए जाने की दिशा में भी एक रोडमैप बनाने का जरूरत है। उन्होंने कहा कि डीजी सीआईएसएफ एक 5 साल का रोड मैप तैयार करें उसके बाद एक 25 साल का रोड मैप तैयार करके उसपर काम किया जाए, ताकि सीआईएसएफ और बेहतर ढंग से पेशेवर तरीके से काम कर सके।

Tags: amit shahby election in up newsCISFcisf 53rd raising dayghaziabad news
Previous Post

कंगना ने अंजलि के फॉलोअर्स पर उठाए सवाल जानिए क्या हैं पूरा मामला

Next Post

भोजपुरी होली सॉन्ग में दिखी पवन सिंह-स्मृति की सिजलिंग केमिस्ट्री

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने किसानों के लिए मायावती-अखिलेश से तीन गुना ज्यादा बजट जारी किया : कृषि मंत्री

12/10/2026
Next Post
'White White Lehenga'

भोजपुरी होली सॉन्ग में दिखी पवन सिंह-स्मृति की सिजलिंग केमिस्ट्री

यह भी पढ़ें

result

कर्नाटक दसवीं क्लास के नतीजे आज किए जा सकते है जारी

07/08/2020
Narottam Mishra

गरीबों को खाद्यान्न की चिंता करने की जरूरत नहीं, सरकार करेगी उनकी चिंता : नरोत्तम

01/02/2021
Bloody Clash

गुर्जर में दो पक्षों में संघर्ष, 13 घायल

07/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version