• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अनचाही कॉल से है परेशान, तो इन स्मार्ट तरीकों से लगाए रोक

Writer D by Writer D
09/03/2022
in Business, Tech/Gadgets
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। टेलिकॉम कंपनियां और थर्ड पार्टी ऐप्स स्पैम कॉल्स (Spam Calls) को कंट्रोल करने के लिए सभी उपाय कर रहे हैं। लेकिन, सभी की तरफ से की जा रही कोशिशों के बावजूद ग्राहक अब भी स्पैम कॉल्स से परेशान हैं।

स्पैम कॉल्स के अलावा कई बार ऐसा भी होता है जब आप नार्मल इनकमिंग कॉल को उठाने से भी बचना चाहते हैं। आमतौर पर हम जब दोस्तों के साथ हैंगआउट कर रहे होते हैं या बॉस के साथ किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में होते हैं या फिर फिल्म देख रहे होते हैं तो हम कॉल नहीं उठाना चाहते हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप फोन को फ्लाइट मोड में डाले बिना भी इनकमिंग कॉल (unwanted incoming calls) को रोक सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन खास तरीकों के बारे में:

इनकमिंग कॉल्स (unwanted incoming calls) को रोकने के लिए करें ये काम

पहला ऑप्शन: इसके लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में ‘कॉल सेटिंग’ ऑप्शन पर जाएं। फिर आप ‘कॉल फ़ॉरवर्डिंग’ ऑप्शन पर क्लिक करें। एक बार जब आप उस पर क्लिक करते हैं, तो आपको तीन और ऑप्शन दिखाई देंगे। जिनमें लिखा होगा ‘Always Forward’, ‘Forward When Busy’ और ‘Forward When Unanswered’।

इसके बाद Always Forward ऑप्शन को सेलेक्ट करें और एक नंबर दर्ज करें जो या तो बंद है या काम नहीं कर रहा हो। फिर, इनेबल बटन पर क्लिक करें। इससे आपके नंबर पर आने वाली सभी कॉल बंद हो जाएंगी। इसके साथ ही आप बिना किसी समस्या के मोबाइल डेटा का उपयोग भी कर पाएंगे।

दूसरा ऑप्शन: अपने स्मार्टफ़ोन की सेटिंग में जाएं और साउंड पर टैप करें। इसके बाद ‘डो नॉट डिस्टर्ब’ का ऑप्शन चुनें और कॉल पर क्लिक करें। एक बार जब आप कॉल पर टैप करते हैं, तो पॉपअप मेनू से Do not Allow Any Calls को सिलेक्ट करें। अब ‘allow repeat Callers’ टॉगल को ऑफ कर दें।

तीसरा ऑप्शन: इन दोनों ऑप्शन के अलावा आप ‘Call Barring’ मेथड का इस्तेमाल कर इनकमिंग कॉल को रोक सकते हैं। इसके लिए आप फ़ोन में कॉल सेटिंग पर जाएं। कॉल सेटिंग में आपको एडवांस्ड सेटिंग का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करने के बाद आपको ‘Call Barring’ का ऑप्शन नजर आने लगेगा।

अब all Incoming calls ऑप्शन पर टैप करें और call Barring पासवर्ड एंटर करें। यह पासवर्ड अधिकतर 0000 या 1234 होता है। अब Turn On पर टैप करें।

Tags: flight modesmartphone featuresspams callsunwanted incoming calls
Previous Post

Smart TV घर को बना देगा सिनेमा हॉल, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

Next Post

Google के इस ऐप से करें कमाई, घंटों के हिसाब से मिलेगा इतना पैसा

Writer D

Writer D

Related Posts

Tech/Gadgets

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

23/10/2026
Bank Holidays
Business

Bank Holiday Alert: 24 अक्टूबर से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

22/10/2026
Tech/Gadgets

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

22/10/2026
Business

Petrol-Diesel Price: टंकी फुल कराने से पहले चेक करें रेट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

22/10/2026
Business

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी लगातार दूसरे दिन स्थिर

21/10/2026
Next Post

Google के इस ऐप से करें कमाई, घंटों के हिसाब से मिलेगा इतना पैसा

यह भी पढ़ें

Road Accident

सड़क दुर्घटना में चौकीदार की मौत

19/03/2022
The entire family was found dead

घर के बाहर सोए वृद्ध का मिला शव, हत्या की आशंका

21/07/2022
14 साल बाद पलटी बाजी! Samsung को पछाड़ Apple ने नंबर 1 की कुर्सी पर जमाया ‘कब्जा’

14 साल बाद Samsung का छिना सिंहासन! इस कंपनी ने जमाया नंबर 1 की कुर्सी पर ‘कब्जा’

14/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version