• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा विधायक सहित 500 से अधिक समर्थकों पर दर्ज हुई FIR, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
12/03/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, चुनाव 2022
0
Irfan Solanki

Irfan Solanki

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। चुनाव आयोग ने मतगणना के बाद विजयी उम्मीदवारों के विजय जुलूस निकालने पर रोक लगा दी थी। हालांकि, सीसामऊ सीट से सपा विधायक (SP MLA) इरफान सोलंकी ने आयोग के इस फैसले की धज्जियां उड़ा दीं। जिसके चलते इरफान सोलंकी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। सपा विधायक ने प्रतिबंध के बावजूद चमनगंज में विजय जुलूस निकाला था।

सपा विधायक ने अपने विजय जुलूस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इरफान सोलंकी ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए मतदाताओं का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा “एक बार फिर से आपका आशीर्वाद और विश्वास मेरे साथ रहा।”

चमनगंज थाने में सपा विधायक के साथ उनके 500 से अधिक समर्थकों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, 10 मार्च यानी गुरुवार को जीत के बाद सपा विधायक अपने समर्थकों के साथ निकले। दो दर्जन से अधिक वाहनों का उनका काफिला नौबस्ता गल्ला मंडी होते हुए चमनगंज पहुंचा।

सपा विधायक के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट, जानें पूरा मामला

इस दौरान इरफान सोलंकी अपने समर्थकों के साथ इलाके में घूमने लगे और लोगों का अभिवादन करते हुए धन्यवाद करने लगे। भीड़ जमा होने पर पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने, जिसके बाद इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जूलूस के फुटेज के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

सपा विधायक हरिओम यादव पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित, जानें पूरा मामला

इस पूरे प्रकरण में इंस्पेक्टर चमनगंज जैनेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि जुलूस की वीडियो फुटेज मंगवाई गई है, जिसके आधार पर सपा विधायक के अज्ञात समर्थकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, इस मामले में पुलिस कमिश्नर विजय मीणा ने कहा, विधायक के विजयी जूलूस की खबरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। इसकी मामले की पुष्टि के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वीडियो क्लिप के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

Tags: election commissionkanpur newssp mla irfan solankiup nnews
Previous Post

जानें शीतला अष्टमी को क्यों चढ़ाए जाते हैं बासी प्रसाद और क्या है पूजा विधि

Next Post

मुंह के बल गिरे हर्ष, कुंद्रा से कराया जैकलीन ने पोल डांस

Writer D

Writer D

Related Posts

gold
Main Slider

ज्वेलरी शोरूम से गायब कर दिए 2.5 करोड़ का सोना… कोमल का कारनाम उड़ा देगा होश

05/11/2025
CM Yogi participated in the celebrations organized on the 556th Prakash Parv.
Main Slider

गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री योगी

05/11/2025
CM Yogi gave flats to 72 families from the weaker income group.
Main Slider

सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को देना होगा हिसाब- सीएम योगी

05/11/2025
6 killed after being hit by Kalka Express
Main Slider

यूपी में बड़ा रेल हादसा! कालका एक्सप्रेस ने छीनी 6 ज़िंदगियां, कई घायल

05/11/2025
revenue disputes
उत्तर प्रदेश

राजस्व निस्तारण में लखनऊ अव्वल, CM योगी की मॉनीटरिंग से आया सुधार

04/11/2025
Next Post
Jacqueline

मुंह के बल गिरे हर्ष, कुंद्रा से कराया जैकलीन ने पोल डांस

यह भी पढ़ें

फिरोजाबाद : अनियंत्रित बस रेलिंग तोड़कर गिरि नीचे, 18 यात्री घायल

01/10/2020

जसप्रीत बुमराह ने 1 ही ओवर में दो धांसू बैट्समैन को किया आउट

24/09/2020
poisonous well water

दिव्यांग महिला ने कुएं में लगाई छलांग, हालत गंभीर

02/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version