Tech/Gadgets

मारुति दे रहे हैं CNG की दमदार माइलेज वाली CAR’s

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने (CNG) मॉडल वाली कार की 1 मिलियन (10 लाख) यूनिट्स बेचने का रिकॉर्ड बना लिया है। इस मुकाम पर पहुंचने वाली वो देश की पहली कंपनी भी बन गई है। मारुति ऑल्टो (Maruti Alto), एस-प्रेसो (s-presso) , वैगनआर(WagonR) , सेलेरियो (celerio), डिजायर (Desire), अर्टिगा (Ertiga), ईको (echo), सुपर कैरी (supar kairee) और टूर-एस (Tour-S) को (CNG) मॉडल में खरीदा जा सकता है। (CNG) में सबसे ज्यादा रेंज देने वाला मॉडल सेलेरियो है। इसका माइलेज 35.60km/kg है।

मारुति सुजुकी इंडिया, हुंदै और टाटा मोटर्स जैसे कंपनियों की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार

मारुति (Maruti) ने 2010-11 में (CNG) की 15,900 यूनिट बेची थीं। 2016-17 में ये आंकड़ा 3.5 लाख यूनिट पर पहुंचा। 2018-19 में कंपनी ने 5.3 लाख यूनिट का आंकड़ा छू लिया। 2020-21 में 7.98 लाख यूनिट का आंकड़ा छुआ। इसके बाद 2021-22 में कंपनी ने 10 लाख यूनिट बेचने का आंकड़ा पार कर लिया।

माइक्रोस्विच, ये सुनिश्चित करता है कि व्हीकल बंद है और फ्यूल भरते समय शुरू नहीं होता है।

गैस रिसाव के स्थिति में इसका एडवांस डुअल सोलेनाइड सिस्टम फ्यूल को ऑटो-कट करता है।

(CNG) फिलर फिल्टर (CNG) सिस्टम को जंग और धूल के कणों से बचाता है।

इसे पेट्रोल मोड में स्टार्ट किया जाता है, जिससे इंजन का अच्छी तरह लूब्रिकेशन हो जाता है।

मारुति सुजुकी इंडिया ने वेंटिलेटर उत्पादन बढ़ाने के लिए एग्वा हेल्थकेयर से मिलाया हाथ

मारुति नेक्सा (Maruti Nexa) शोरूम पर बिकने वाले मॉडल्स को(CNG) करने की तैयारी कर चुकी है। इसमें सबसे पहले बलेनो, सियाज के (CNG) मॉडल आएंगे। वहीं, एरेना शोरूम पर बिकने वाली SUV बिटारा ब्रेजा का भी (CNG) मॉडल जल्द लाया जाएगा। माना जा रहा है कि इन सभी कारों के (CNG) मॉडल को इसी साल लॉन्च किया जाएगा।

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Articles

Back to top button