उत्तर प्रदेशक्राइमहमीरपुर

कलयुगी बेटे ने मां के किये टुकड़े टुकड़े

हमीरपुर। जिले के ललपुरा क्षेत्र में शादी न कराने से नाराज युवक ने वृद्ध मां को कुल्हाडी से काट डाला (Murder) और शरीर के कई टुकड़े कर आंगन में लकड़ी रखकर आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक के के दीक्षित ने बताया कि कलौलीजार गांव निवासी लालाराम विश्वकर्मा की शादी नही हो रही थी जिसके लिये वह अपनी मां सजनबती (80) से बार बार कहता था मगर पुत्र के नशेड़ी होने के कारण मां उसके लिये लड़की ढूढने से इंकार कर देती थी। सोमवार दोपहर इसी बात को लेकर लालाराम का विवाद मां से हो गया।

उन्होने बताया कि कलियुगी युवक ने मां के गर्दन में कुल्हाड़ी से कई वार कर पहले सिर अलग कर दिया, इसके बाद पैर,हाथ,कुल्हाडी से काटकर अलग कर दिया। सिर को छोड़ कर शरीर के सभी टुकड़ों को आंगन में एकत्र कर उसने लकडी रखकर आग लगा दी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्यारा मानसिक विक्षिप्त था, आंगन में धुआं उठने से मोहाल के लोगो ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव के टुकडे टुकड़े बरामद कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button