• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मिड डे मील के दौरान गरम दाल का भगौना गिरने से दो छात्र झुलसे

Writer D by Writer D
24/03/2022
in उत्तर प्रदेश, कन्नौज, क्राइम
0
Mid Day Meal

Mid Day Meal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कन्नौज। मध्यान्ह भोजन (Mid Day) के समय जल्दी खाना पाने के चक्कर में छात्रों में धक्का-मुक्की हो गई। इससे गर्म दाल का भगोना पलट गया। इसमें दो छात्र गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कालेज रेफर किया गया। वहीं स्वजन ने शिक्षकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

गांव कुशलपुर्वा में उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय संचालित हो रहा है। रोज की भांति विद्यालय में रसोईया कमला, शोभा, अनीता व रेखा ने भोजन बनाया था। बच्चे भोजन लेने के लिए लाइन में लगे थे। कुछ देर बाद जल्दी खाना पाने के चक्कर में धक्का-मुक्की होने लगी।

खाना परोसते समय गर्म दाल का भगौना पलट गया। इससे गरम दाल कक्षा पांच में पढ़ने वाले योगेश पुत्र रमेश चंद व अर्पित पुत्र श्याम सिंह पर गिर गई। जिस कारण दोनों झुलस गए।

मिड डे मील में खिचड़ी खाने के बाद छात्रा की मौत, प्रिंसिपल को किया निलंबित

प्रधानाध्यापक ने बोलेरो से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत में मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। अभिभावक श्याम सिंह सहित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक व शिक्षक एक कमरे में बैठ कर बात कर रहे थे। बच्चों को भोजन वितरित कराने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। ऐसे में वह आपस में ही धक्का-मुक्की कर रहे थे। शिक्षकों की लापरवाही से हादसा हुआ है।

वहीं प्रधानाध्यापक उरोज आलम ने बताया कि बच्चों की लाइन लगी हुई थी। धक्का लगने से बच्चे भगौने पर गिरे और भगौना पलट गया। इससे दो बच्चे झुलस गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह ने बताया कि वह परीक्षा ड्यूटी में है। घटना की जानकारी की जा रही है।

Tags: kannauj newsmid day meal
Previous Post

बेटी आराध्या संग स्विमिंग पूल में मस्ती करती दिखीं ऐश्वर्या राय

Next Post

लखनऊ पहुंचे अमित शाह, योगी ने किया स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

Three people died in a horrific road accident
उत्तर प्रदेश

कानपुर में रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 3 ने तोड़ा दम

13/07/2026
Transfer
उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 182 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

13/07/2026
Bomb Threat
Main Slider

नोएडा डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

13/07/2026
CM Yogi did 'Janata Darshan'
Main Slider

अपराधियों के लिए यूपी में जगह नहीं, करें सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री

13/07/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी

11/07/2026
Next Post

लखनऊ पहुंचे अमित शाह, योगी ने किया स्वागत

यह भी पढ़ें

Chardham Yatra

आपदा के बाद रुकी चारधाम यात्रा कल से होगी शुरू, इस दिन से खुलेंगे यमनोत्री के रास्ते

12/09/2025
benefits of ilachi

रसोई में राखी ये चीज बदल देगी आपकी किस्मत

01/04/2022
The entire family was found dead

फिर से श्रद्धा जैसा हत्याकांड से दिल्ली में दहशत, ढाबे के फ्रिज में मिला लड़की का शव

14/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version