• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेडिकल कालेज वार्ड ब्वाय की हत्या मामले में पत्नी समेत चार गिरफ्तार

Writer D by Writer D
25/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
women arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। मेडिकल कालेज के वार्ड ब्वाय हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए जार्जटाउन की पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत चार लोगों को गुरुवार दोपहर बाद गिरफ्तार (Arrested) किया। पुलिस टीम ने हत्या में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद किया है। हत्या की वजह अवैध सम्बन्ध का मामला सामने आया है।

उक्त जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वार्ड ब्वाय हत्या मामले में जार्जटाउन के नया गांव अल्लापुर निवासी गोलू उर्फ सुरेन्द्र, कैण्ट थाना क्षेत्र के आरए बाजार निवासी अजीत कुमार, कर्नलगंज के पुराना कटरा निवासी विशाल कुमार भारतीया उर्फ चिराग एवं मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि 18 मार्च होली के दिन ही मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज परिसर स्थित कर्मचारी आवास के अन्दर वार्ड ब्वाय पंकज कुमार पटेल की हत्या की गई थी। इस सम्बन्ध में मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान घटनास्थल के आस-पास स्थित सीसी टीवी फुटेज से प्राप्त साक्ष्यों एवं मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रथम संदिग्ध जार्जटाउन थाना क्षेत्र के नया गांव अल्लापुर निवासी गोलू उर्फ सुरेन्द्र पुत्र पतंगीलाल को हिराशत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई।

पूछताछ के दौरान जानकारी हुई कि मृतक व उसकी पत्नी से सम्बन्ध बहुत ठीक नहीं थे। लगभग दो वर्ष पूर्व पंकज कुमार पटेल का गोलू से परिचय हो गया और वह पंकज के मेडिकल कालेज परिसर में स्थित आवास पर आना जाना शुरू हो गया। पंकज की शराब पीने की आदत से उसकी पत्नी परेशान हो चुकी थी। जनवरी माह में मार्ग दुर्घटना में पंकज जख्मी हो गया। जिससे गोलू दोस्ती की वजह से उसके घर पहुंचाना ले आना, कहीं ले जाना, इस दौरान पंकज की पत्नी से गोलू का सम्बन्ध बढ़ता और पंकज की कमजोरियों का वह फायदा उठाने लगा। पंकज ने अल्लापुर स्थित सम्पत्ति को बेंच दिया और उससे जो भी पैसा मिला, उन पैसों से अपनी पत्नी के नाम नैनी में जमीन भी खरीद दिया। यह सब कुछ उसे खुश करने के लिए किया। लेकिन उसकी पत्नी के मन में धीरे खोट आ गया और वह गोलू के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने के लिए मन बना बैठी।

गोलू ने अपने दोस्त विशाल कुमार भारतीय उर्फ चिराग निवासी पुराना कटरा थाना कर्नलगंज के माध्यम से कैन्ट थाना क्षेत्र के आरए बाजार निवासी अजीत कुमार पुत्र हुकुम चन्द्र को हत्या को अंजाम देने के लिए तैयार किया। सभी एक दूसरे से मिलते जुलते रहे। इस दौरान गोलू ने पंकज से ले जाकर अतीत व विशाल से मुलाकात भी कराया था। वारदात से पहले पंकज से मिलने के लिए विशाल व अजीत मेडिकल कालेज भी गए थे। वारदात को अंजाम देने पूर्व पूरी योजना तैयार की गई और 18 मार्च को पंकज की पत्नी अपनी दोनों बेटियों को लेकर होली के बहाने अपने मायके चली गई। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद गोलू ने उसकी पत्नी को फोन करके बताया कि काम हो गया है। सुअर की मांस बेचने का कारोबार करने वाला अजीत कुमार विशाल के साथ पंकज के कमरे में और शराब पिलाया और जब बेसुद हो गया तो उसका गला काटकर चापड़ से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए।

Tags: crime newsPrayagraj News
Previous Post

युवक की गोली मारकर हत्या

Next Post

अंतरराज्यीय गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

A new identity gained through the CM Yuva Yojana
इटावा

सीएम युवा योजना से मिली नई पहचान, साधना ने खड़ा किया सफल वाटर प्लांट व्यवसाय

02/09/2026
Kashi to be alerted before floods.
उत्तर प्रदेश

बाढ़ से पहले अलर्ट होगी काशी: 3-डी डिजिटल ट्विन तकनीक बताएगी कौन से इलाके होंगे प्रभावित

02/09/2026
Kanpur to become a major hub for defense production.
उत्तर प्रदेश

कानपुर बनेगा रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र, IIT कानपुर और BHU करेंगे नई तकनीक में मदद

02/09/2026
Divyang Girl Students
उत्तर प्रदेश

दिव्यांग छात्राओं के सपनों को मिलेगी रफ्तार, 40 प्रतिशत दिव्यांगता पर भी ई-ट्राइसाइकिल

02/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

02/09/2026
Next Post
arrested

अंतरराज्यीय गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Advocate General office

महाधिवक्ता कार्यालय में लगी भीषण आग, अहम दस्तावेज़ जलकर खाक

17/07/2022
CM Nayab Singh

मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ जिले को दी स्वास्थ्य परियोजनाओं की बड़ी सौगातें

29/05/2026
wrist pain

कलाई के दर्द से इस तरह पाएं छुटकारा

09/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version