• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाईटेंशन तारों में शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी आग, 40 बीघे फसल जलकर खाक

Writer D by Writer D
02/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, चंदौली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंदौली। जनपद के चकिया कोतवाली क्षेत्र के बरौझी और सिकंदरपुर गांव में शुक्रवार को बिजली के तारों (High Tension wires) में शार्ट-सर्किट (short circuit) से गेहूं की फसल में आग (Fierce fire ) लग गई। देखते ही देखते करीब 40 बीघे फसल को आग ने अपने आगोश में ले लिया।

आसपास के ग्रामीणों और किसानों समेत फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 2 घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान तैयार फसल को जलता देख किसान रोने लगे।

दरअसल, बरौझी और सिकंदरपुर के किसानों का खेत सिवान में है। शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे अचानक खेतों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों में तेज हवा के चलते शार्ट-सर्किट होने लगा। इस दौरान हाईटेंशन तारों की चिंगारी से खेतों में लगभग सूख चुकी गेहूं की फसल धू-धू कर जलने लगी। देखते ही देखते पूरा सिवान आग की आगोश में आ गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने प्रभारी कोतवाल गिरीश राय को दी।

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, महिला की मौत

इसके बाद फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस विभाग की टीम फौरन मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में लग गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से इस विकराल आग पर करीब दो घंटे बाद काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक सिकंदरपुर और बरौझी गांव के करीब 10 से अधिक किसानों की फसल जलकर खाक हो चुकी थी।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग की चेपट में आकर थाने में खड़ी गाडिय़ां जली, कोई हताहत नहीं

इस दौरान सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम के साथ लेखपाल भी मौके पर पहुंचे और आग से पीड़ित किसानों की जली फसल का आंकलन किया। लेखपाल के मुताबिक इस अग्निकाण्ड में मनोज यादव, पन्ना पाल, भोला मौर्या, झनाटू, अवनीश पटेल, संजय पटेल, अमर सिंह, राममोहन सोनकर सहित 10 से अधिक किसानों की फसल नष्ट हुई है, जिसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

Tags: chandauli newscrime nesfire brokeoutShort Circuitup news
Previous Post

एक दिन के ब्रेक के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने फिर पकड़ी रफ्तार, जानें आज के रेट

Next Post

जनसंख्या नियंत्रण विधेयक हुआ वापस, स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post

जनसंख्या नियंत्रण विधेयक हुआ वापस, स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बात

यह भी पढ़ें

Road Accident

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हादसे में महिला की मौत

10/07/2023
Farmers

किसानों को बड़ी सौगात, इस सरकार ने 2 लाख रुपये के कर्जमाफी का किया ऐलान

22/06/2024
corona virus found in water

लखनऊ के पानी में मिला कोरोना वायरस, नदियों में शव मिलने के बाद शुरू हुई जांच

25/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version