• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नायब नाजिर की मौत के बाद आरोपित SDM पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Writer D by Writer D
03/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रतापगढ़
0
Case Filed

case Filed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़। जिले के लालगंज तहसील में तैनात पूर्व उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह (SDM) के ऊपर तहसील में नायब नाजिर (Naib Nazir) के पद पर कार्यरत सुनील कुमार शर्मा की पिटाई का आरोप बीते बुधवार को लगाया गया था। शनिवार की रात इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में पिटाई से घायल कर्मी की मौत (Death) के बाद एसडीएम लालगंज और तीन अज्ञात के विरुद्ध हत्या (Murder) का मुकदमा कोतवाली लालगंज में दर्ज किया गया है।

बीते बुधवार को लालगंज कोतवाली में तहसील कर्मी की सुनवाई ना होने के बात वह जिलाधिकारी प्रतापगढ़ की चौखट पर न्याय की गुहार लगाया था जहां एडीएम द्वारा तहसील कर्मी नानाजी का चिकित्सीय परीक्षण और इलाज कराए जाने का निर्देश दिया गया। जिसके बाद कर्मचारी संगठनों के दबाव में और आंदोलन की चेतावनी को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में बने ट्रामा सेंटर में घायल करने का इलाज चला। दो दिन तक सीएचसी में डॉक्टरों ने इलाज किया। जिसके बाद शनिवार को दोपहर लगभग एक बजे घायल घायल को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए रेफर किया गया। इलाज के दौरान शनिवार को रात घायल नायब नाजिर की मौत हो गई।

पेट्रोल पंपकर्मियों से लाखों लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद एक घंटे से अधिक तक परिजनों को सही जानकारी नहीं दी गई। रात में ही भारी संख्या में कर्मचारी मेडिकल कॉलेज पहुंचने लगे और हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल भी भारी पुलिस बल के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। काफी हंगामे के बाद मौत की पुष्टि जिला प्रशासन द्वारा की गई और शव को परिजनों को सौंपा गया। मेडिकल कॉलेज में मौजूद परिजन और कर्मचारी आरोपित एसडीएम के गिरफ्तारी और 50 लाख मुआवजा तत्काल दिए जाने की मांग पर अड़ गए और पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

आनन-फानन में आरोपित उप जिलाधिकारी लालगंज ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह और तीन अन्य अज्ञात के विरुद्ध हत्या सहित विभिन्न गम्भीर धाराओं में मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर लालगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। मृतक के बेटे का आरोप है कि उपजिलाधिकारी लालगंज ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह हमारे पिता के ऊपर अनैतिक दबाव बनाया करते थे और आए दिन गाली गलौज किया करते थे। बुधवार को 6000 ईंट लगवाने की मांग करने लगे और कहने लगे कि ईंट से बाउंड्री वाल का निर्माण कराया जाएगा। उक्त मांग पूरी ना होने पर एसडीएम ने अपने तीन साथियों के साथ हमारे पिता को मारा पीटा और सही इलाज भी नहीं होने दिया। जिसके चलते पिता की मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। हत्या के आरोपित लालगंज एसडीएम को रात में ही निर्वाचन आयोग से अनुमति मिलने के बाद तहसील से हटाते हुए अतिरिक्त में जिला मुख्यालय पर अटैच कर दिया गया ।

लालगंज नए एसडीएम अरुण सिंह की तैनाती की गई है। फिलहाल एसडीएम के इस कृत्य से कर्मचारियों के साथ ही आम जनमानस में खासा आक्रोश है अब देखना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मामले में क्या एक्शन लेते हैं और उप जिलाधिकारी सहित सभी आरोपों पर क्या कार्यवाही की जाती है।

Tags: Case registeredcrime newsmurderpratapgarh newsup news
Previous Post

काशी विश्वनाथ धाम के बाद पशुपतिनाथ की शरण में पहुंचे नेपाल PM

Next Post

बच गए इमरान खान, डिप्टी स्पीकर ने खारिज किया अविश्वास प्रस्ताव

Writer D

Writer D

Related Posts

The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

20/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, 16 जिलों में तीन महीनों में सभी प्रसव स्वास्थ्य संस्थानों में

20/07/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिना भेदभाव सभी जिलों में निर्धारित शेड्यूल से अधिक की जा रही विद्युत आपूर्ति

20/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आगामी पेराई सत्र से पहले एके शर्मा ने चीनी मिल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

20/07/2026
Next Post
Imran Khan

बच गए इमरान खान, डिप्टी स्पीकर ने खारिज किया अविश्वास प्रस्ताव

यह भी पढ़ें

Use bobby pins

हेयरस्टाइलिंग के लिए यूज करें बॉबी पिन्स, मिलेगा स्टाइलिश लुक

07/03/2025
rape

युवती के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

28/03/2022

देश के लिए घातक हैं विपक्षी पार्टियां : सुरेश खन्ना

04/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version