मनोरंजन

साड़ी में उर्फी ने बिखेरा जलवा, फैंस बोले- किलर लेडी

मुंबई। आज तो कमाल हो गया, उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने दिन की शुरुआत में ही अपना स्टनिंग वीडियो शेयर करके फैंस को खास ट्रीट दे दी है। उर्फी ने साड़ी में अपना नया लुक फैंस के साथ शेयर किया है। वीडियो में उर्फी अपनी दिलकश अदाओं से फैंस के दिलों को जीत रही हैं। फैंस भी उर्फी के इस अंदाज पर फिदा हो रहे हैं।

उर्फी जावेद नए वीडियो में व्हाइट प्रिंटेड साड़ी में नजर आ रही हैं। व्हाइट साड़ी को एक्ट्रेस ने पिंक ब्लाउज के साथ कैरी किया है। ब्रालेट स्टाइल में उर्फी  का ब्लाउज काफी स्टाइलिश है, जो उनकी साड़ी को ग्लैमरस टच दे रहा है।

https://www.instagram.com/reel/Cb_yyZhqZXb/?utm_source=ig_embed&ig_rid=9cfa8b68-f233-45de-95ef-381f95b1c242

उर्फी वीडियो में अपनी साड़ी का पल्लू हवा में लहराती हुई अपने जलवे बिखेरते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की मिलियन डॉलर स्माइल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। फैंस को भी उर्फी का ये लुक पसंद आ रहा है।

व्हाइट क्रॉप टॉप में दिखा उर्फी जावेद का स्टनिंग, तस्वीर देख कर फैंस हुए फिदा

उर्फी ने साड़ी के साथ अपने ब्लाउज के कलर की मैचिंग लाइट पिंक लिपस्टिक लगाई है। एक्ट्रेस ने ट्रेंडी ईयररिंग्स और ओपन कर्ली हेयर के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।

‘एक ही सांस’ में शंकर महादेवन सुनाएंगे हनुमान चालीसा

उर्फी के वीडिय को कुछ ही घंटों में हजारों लोग लाइक कर चुके हैं और गिनती लगातार बढ़ रही है। फैंस उर्फी के साड़ी लुक पर फिदा हो रहे हैं और जमकर एक्ट्रेस की तारीफें कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- आखिरकार कुछ तमीज वाला पहना दीदी ने।  एक दूसरे यूजर ने लिखा- किलर लेडी।

ज्यादातर बोल्ड और रिवीलिंग आउटफिट्स में दिखने वाली उर्फी जावेद को साड़ी में देखकर उनके कई फैंस खुश नजर आ रहे हैं और उनके लुक की तारीफ भी कर रहे हैं। वैसे एक बात तो है उर्फी जावेद कुछ भी पहन लें, एक्ट्रेस अपने हर लुक से चर्चा बटोर लेती  हैं।

Related Articles

Back to top button