खेल

भारत और इंग्लैंड के बीच प्रो हॉकी लीग मैच रद्द, ये है बड़ी वजह

लुसाने (स्विट्ज़रलैंड)। भारतीय महिला हॉकी टीम (Pro Hockey League) के इंग्लैंड के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग मैच, जो इंग्लैंड टीम में कोरोना और चोटों के मुद्दे के कारण स्थगित कर दिए गए थे, रद्द कर दिए गए हैं। अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने यह जानकारी दी है।

भारतीय टीम को इन दो रद्द हुए मैचों से छह अंक दे दिए गए हैं जो दो और तीन अप्रैल को होने थे लेकिन स्थगित कर दिए गए थे।

एफआईएच ने एक बयान में शनिवार को कहा ,”ये मैच भुवनेश्वर में दो और तीन अप्रैल को होने वाले थे लेकिन इंग्लिश टीम में कोरोना और चोटों के मुद्दे के कारण स्थगित कर दिए गए थे और इन मैचों को आखिरकार रद्द किया जा रहा है। तमाम प्रयासों के बाद इन मैचों को भारत में फिर से कराने की कोई नयी तारीख तय नहीं हो पायी। इसके बाद एफआईएच और दोनों देशों के बीच सहमति के बाद मैचों से उपलब्ध छह अंकों को भारत को दिया जाता है।”

IPL 2022: KKR ने जीता टॉस, DC को दिया बैटिंग का मौका

छह अंक मिलने के बाद भारतीय टीम तालिका में ओलम्पिक विजेता हॉलैंड को पीछे छोड़कर 22 अंकों के साथ नंबर वन बन गयी है। हॉलैंड के 19 अंक हैं।

Related Articles

Back to top button