• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शराब पीने से मना किया तो कर दी पत्नी की हत्या

Writer D by Writer D
15/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की शिवलोक पुरी कॉलोनी में शराब पीने से मना करने पर पति ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या (Murder) कर दी। इसके बाद खुद थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया। मृतका सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की शिवलोक पुरी कॉलोनी निवासी देवेंद्र पुत्र नत्थू सिंह ने 13 साल पहले श्रद्धापुरी सेक्टर 3 की प्रतिमा से लव मैरिज की थी। प्रतिमा सरधना क्षेत्र के नानू गांव में प्राइमरी स्कल में शिक्षिका थी। मृतका के भाई विशाल ने बताया कि आरोपित देवेंद्र शराब पीता था। शराब पीने का विरोध करने पर देवेंद्र अपनी पत्नी को धमकी देता था और मारपीट करता था।

गुरुवार को भी आरोपित ने अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। प्रतिमा ने अपने पति को शराब पीने से मना किया। विवाद बढ़ने पर प्रतिमा ने अपने पति देवेंद्र को थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साए देवेंद्र ने अपने अपनी पत्नी पर हथोड़े से वार किए और इसके बाद चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी।

खून से सना चाकू और खून से लथपथ कपड़ों के साथ आरोपित कंकरखेड़ा थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी देकर समर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस आरोपित के घर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। प्रतिमा का बेटा आशु सरकारी स्कूल में पढ़ता है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौके से चाकू और हथोड़ा बरामद कर लिया है। विशाल ने दहेज के लिए अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है।

Tags: crime newsmerrut news
Previous Post

अधिकारी बताकर रंगदारी वसूलने वाले तीन लोग गिरफ्तार

Next Post

दुष्कर्म के मामले में भाजपा नेता सहित 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश का पीडीए सिर्फ सत्ता की सीढ़ी, कन्नौज की जनता से हुई बड़ी चूक: असीम अरुण

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

नारी गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री योगी

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

सरेंडर प्लान फेल, श्रद्धा दुबे पुलिस को दे गई चकमा; अफसरों पर कार्रवाई

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो…’, चंद्रशेखर आजाद ने CM योगी को ललकारा

19/10/2026
Next Post
Gang Rape

दुष्कर्म के मामले में भाजपा नेता सहित 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें

UPPCL

विद्युत भार वृद्धि की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन

25/04/2025
honour killing

पति ने कब्र से बाहर निकलवाया पत्नी का शव, जानें पूरा मामला

13/06/2021
UPTET

CTET 2024 की आंसर की जारी, इस दिन आएगा रिजल्ट

08/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version