• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तय समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराया जाये : ब्रजेश पाठक

Writer D by Writer D
25/04/2022
in उत्तर प्रदेश, गोंडा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री, ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने सर्किट हाउस गोंडा में स्वास्थ विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि जिला अस्पताल व सीएचसी एवं पीएचसी में उपलब्ध सुविधाओं का समुचित उपयोग सुनिश्चित करते हुये मरीजों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी जाएं। मरीज को रेफर करने की स्थिति में यह अवश्य सुनिश्चित किया जाये कि मरीज एम्बुलेंस से ही रेफर्ड चिकित्सालय भेजा जाये। उन्होंने कहा कि कोविड को देखते हुए कोविड अस्पताल को पूरी तरह से डॉक्टर एवं स्टाफ के साथ सक्रिय रखा जाए तथा दवा आदि की व्यवस्था उपलब्ध रखी जाय।

चिकित्सालय में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर हो :ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak)

श्री पाठक (Brajesh Pathak) ने कहा कि चिकित्सालय में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर की ड्यूटी व नेम लिस्ट चस्पा की जाय तथा सभी सीएचसी व पीएचसी के गेट पर डॉक्टर व स्टाफ की नेम लिस्ट अनिवार्य रूप से चस्पा की जाए। जिला अस्पताल व सीएचसी एवं पीएचसी के समस्त डॉक्टर व स्टाफ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करें। उन्होने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों का विशेष ध्यान रखे, उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या न हो तथा प्रत्येक सीएचसी, पीएचसी पर दवा की उपलब्धता के साथ ही पेयजल आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाय।

अध्यापक समय से पहुंचे और बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें : ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak)

उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के जनपदीय वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जनपद में बिजली, पानी, सड़क, की व्यवस्था बहुत ही गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद के समस्त विद्यालयों में अध्यापक समय से पहुंचे और बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें। उन्होने कहा की टीबी के मरीजों को चिन्हित करने के लिए चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ, ग्राम पंचायत अधिकारी, लेखपाल व पुलिस विभाग के बीट सिपाही को भी लगाया जाय। उन्होंने कहा कि इन्हें जनपद के गांवों को गोद दिलाकर टीबी के मरीजों का चिन्हीकरण करके उनको बेहतर इलाज मुहैया करायें।

नोएडा में कोरोना ने 23 बच्चों को बनाया निशाना, 24 घंटे में आए 120 नए केस

उपमुख्यमंत्री द्वारा निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज गोण्डा का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को निर्देशित किया कि तय समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी, डॉ0 उज्ज्वल कुमार, पुलिस अधीक्षक,  संतोष कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी,  शशांक त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ0 आर.एस. केसरी, सिटी मजिस्ट्रेट,  अर्पित गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक  राकेश कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

Tags: live hindi newsLucknow NewsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays Newsup news
Previous Post

नोएडा में कोरोना ने 23 बच्चों को बनाया निशाना, 24 घंटे में आए 120 नए केस

Next Post

निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी उच्चाधिकारियों की होगी जिम्मेदारी : एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
Lucknow Drug Racket Busted
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में एएनटीएफ-एफएसडीए की संयुक्त कार्रवाई से नशीली दवाओं के संगठित कारोबार का खुलासा

04/09/2026
Water level of the Mandakini river recedes in Chitrakoot.
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में घटा मंदाकिनी का जलस्तर, 688 लोगों का रेस्क्यू, सीएम योगी के निर्देश पर राहत-बचाव अभियान जारी

04/09/2026
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई रफ्तार, महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम : केशव मौर्य

04/09/2026
Next Post

निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी उच्चाधिकारियों की होगी जिम्मेदारी : एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Aishwarya Bachchan

ऐश्वर्या राय ने अमिताभ बच्चन को दी जन्मदिन की बधाई, क्यूट तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

12/10/2024
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

17/03/2026

सीएम योगी की अगुवाई में सबसे बड़े राशन वितरण अभियान की कल होगी शुरुआत

11/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version