उत्तराखंडराष्ट्रीय

राज्यपाल से मिस उत्तराखंड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट ने की मुलाकात

देहारादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) (Governor) से मुलाकात करती हुईं मिस उत्तराखण्ड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट (Aishwarya Bisht) व प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी।

इस दौरान मिस उत्तराखण्ड-2022 की प्रथम रनरअप हिमानी रावत, द्वितीय रनरअप मानसी ग्रेवाल, तृतीय रनरअप तमन्ना शाही व चतुर्थ रनरअप राजश्री डोभाल भी उपस्थित रहीं। इस दौरान सिनमिट कम्यूनिकेशन के निदेशक दिलीप सिंधी, राजीव मित्तल भी उपस्थित रहे।

Governor
Governor

राज्यपाल ने मिस उत्तराखण्ड सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की बालिकाओं व महिलाओं से वह बेहद प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के मंच उन्हें अपनी प्रतिभाओं को निखारने व स्वप्रेरणा के लिए आगे लाते हैं। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की महिलाओं में चुनौती को स्वीकार करने व उससे निपटने का एक अलग ही जज्बा है। वे उत्तराखण्ड की दिव्यता की प्रतीक हैं। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने में उत्तराखण्ड की महिलाओं की बड़ी भूमिका है। उन्होंने ऐश्वर्या बिष्ट को फेमिना मिस इंडिया के फाइनल में चयन होने व प्रतियोगिता में विजयी होने हेतु अपनी शुभकामनाएं दी।

सीएम धामी ने की गोल्य्यू महाराज की पूजा अर्चना, भक्तों के साथ ग्रहण किया प्रसाद

निदेशक  दिलीप सिंधी ने बताया कि मिस एवं मिस्टर उत्तराखण्ड प्रतियोगिता में यहाँ के युवाओं एवं युवतियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने अवगत कराया कि मिस उत्तराखण्ड ऐश्वर्या बिष्ट फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी चुनी गई हैं जो प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मिस उत्तराखण्ड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट व प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को केदारनाथ धाम की प्रतिकृति भेंट स्वरूप प्रदान करते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)।

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन में की शिवलिंग की स्थापना

Related Articles

Back to top button