• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस बैंक ने बढ़ाई होम लोन की ब्याज दर, जानें अब आपको देनी होगी कितनी EMI

Writer D by Writer D
08/05/2022
in Business
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 4 मई को अचानक रेपो रेट (Repo Rate) बढ़ा दिए। कुछ अन्य नीतिगत दरों में वृद्धि की गई। रेपो रेट बढ़ाने की घोषणा के साथ ही बैंकों ने लोन की दरों (Home loan) में बढ़ोतरी का फैसला लेना शुरू कर दिया। कुछ बैंकों ने तो ब्याज दरें बढ़ा भी दी हैं जिनमें प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं।

रेपो रेट बढ़ने के अगले दिन यानी कि 5 मई को ही इन दोनों बैंकों ने होम लोन (Home Loan) पर ब्याज दरें बढ़ाने का ऐलान कर दिया। अगर आप आईसीआईसीआई बैंक (ICICI) के ग्राहक हैं और होम लोन लिया है, तो नई दरें और ईएमआई की जानकारी जरूर रखनी चाहिए।

मान लें, आपने ICICI Bank से 35 लाख रुपये का होम लिया है। रेपो रेट बढ़ने के बाद आपकी नई ब्याज दर 7.10 परसेंट से 7.55 परसेंट तक हो सकती है। सिबिल स्कोर ठीक हो तो ब्याज कुछ कम लगेगा। आपने 20 साल के लिए लोन लिया है और रेट 6,70 परसेंट है।

उप्र की व्यावसायिक और प्राविधिक शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव पहल

इस हिसाब से ईएमआई 26,509 रुपये होगी। रेपो रेट बढ़ने के बाद होम लोन की नई दर 7.10 परसेंट होगी और नई ईएमआई 27,346 रुपये होगी। इस तरह होम लोन की ईएमआई में 837 रुपये का उछाल देखा जाएगा। यानी कि होम लोन पर हर महीने आपको 837 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे।

कितने लोन पर कितनी ईएमआई (EMI) 

अगर कोई व्यक्ति 35 लाख से लेकर 75 लाख रुपये तक का होम लोन लिया है, तो ब्याज दर 7.10 परसेंट से 7.70 परसेंट के बीच होगी। ब्याज दर का घटना या बढ़ना सिबिल स्कोर पर भी निर्भर करेगा। 50 लाख रुपये का होम लोन लिया है तो नई ब्याज दर 7.10 परसेंट होगी। हालांकि जिन लोगों ने पहले लोन लिया है, उन्हें 6.70 परसेंट की दर से ईएमआई भरनी होगी। लोन की अवधि 20 साल की होगी और मौजूदा ईएमआई 37,870 रुपये होगी। रेपो रेट बढ़ने के बाद ब्याज दर 7.10 फीसदी हो जाएगी और ईएमआई बढ़कर 39,066 रुपये होगी। इस तरह पुरानी ईएमआई से 1196 रुपये अधिक रकम चुकानी होगी। आपकी जेब पर हर महीने 1196 रुपये का दबाव बढ़ेगा।

अगर 75 लाख रुपये का लोन लिया और उसकी अवधि 20 साल की है तो ईएमआई का हिसाब कुछ इस प्रकार बनेगा। मौजूदा दर 6.70 फीसदी की दर से 60,592 रुपये की ईएमआई बनेगी। रेपो रेट बढ़ने के बाद होम लोन की दर 7.10 परसेंट हो जाएगी। नई ईएमआई 62,506 रुपये की होगी। इस तरह पुरानी और नई ईएमआई में 1914 रुपये का फर्क आएगा। हर महीने 1914 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। रेपो रेट बढ़ने का यह सबसे बड़ा असर है कि होम लोन पर अचानक ईएमआई का खर्च बढ़ जाता है।

आने वाली है पीएम किसान निधि की 11वीं किस्त, फटाफट कर लें ये जरूरी काम

Tags: Business Newshome loanICICI bankinterest rate
Previous Post

ललितपुर में सीएम योगी ने किया कचनौदा बांध परियोजना का निरीक्षण

Next Post

आगरा नगर आयुक्त कोरोना पॉजिटिव, केशव मौर्य की समीक्षा मीटिंग में थे मौजूद

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी लगातार दूसरे दिन स्थिर

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Business

आज सोना हुआ महंगा या सस्ता? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा भाव

17/10/2026
Business

इंसानों के बिस्कुट में पशुओं के चारे वाला चोकर, प्रियागोल्ड का लाइसेंस सस्पेंड

17/10/2026
RBI Governor Sanjay Malhotra
Business

रुपये में गिरावट पर RBI सख्त, गवर्नर बोले- हर जरूरी कदम उठाने को तैयार

14/10/2026
Next Post
Agra Municipal Commissioner

आगरा नगर आयुक्त कोरोना पॉजिटिव, केशव मौर्य की समीक्षा मीटिंग में थे मौजूद

यह भी पढ़ें

Explosion

विस्फोटक फैक्टरी में विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत, आठ घायल

04/09/2025

फर्जी IAS बनकर झारखंड में रह रही महिला गिरफ्तार, रिश्तेदारों को रौब दिखाने के लिए बसाई झूठी दुनिया

25/07/2021
arrested

दो किलो गांजे के साथ मादक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

07/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version