• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘आश्रम 3’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Writer D by Writer D
13/05/2022
in मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली।  बीते कुछ वक्त में ऐसी दमदार वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जिन्होंने दर्शकों के एंटरटेनमेंट लेवल को आगे ले जाने का काम किया है और उनके अगले पार्ट के लिए दर्शकों ने खूब इंतजार किया। ऐसी ही एक वेब सीरीज है ‘आश्रम’ (Aashram), और आश्रम 3 का ट्रेलर (Aashram 3 Trailer) रिलीज हो गया है। यानी एक बार फिर से काशीपुर वाले बाबा का साम्राज्य लौट आया है, एक बार फिर से कानों में जपनाम की आवाज गूंजेगी, एक बार फिर से बाबा के काले मनसूबों का फैलेगा मायाजाल और एक बार फिर से बाबा की अंधेर नगरी में जुल्म मचाएगी हाहाकार। आश्रम 3 का ट्रेलर (Aashram 3 Trailer)  काफी बेहतरीन है और सोशल मीडिया यूजर्स से उसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आश्रम 3 (Aashram 3) में एक बार फिर से बॉबी देओल, बाबा निराला के किरदार में नजर आ रहे हैं।

3 जून को रिलीज होगा तीसरा सीजन

आश्रम के तीसरे सीजन का नाम ‘एक बदनाम.. आश्रम 3’ (Aashram 3) रखा गया है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि बाबा निराला लौट आया है, जो इस बार और शक्तिशाली और चतुर हैं, जो इस इस बार सिर्फ बाबा का चोला ओढे़ नही बल्कि कलयुग का भगवान बनकर खुल्लम खुल्ला भक्तों के आस्था से खिलवाड़ करेगा क्योंकि अब तो ये आश्रम एक बदनाम आश्रम हो गया है। प्रकाश झा द्वारा निर्मित और निर्देशित, श्रृंखला में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं ।इस MX ओरिजिनल सीरीज के सभी एपिसोड MX Player पर मुफ्त में स्ट्रीम होंगे, जो 3 जून 2022 से शुरू होगा।

Ashram 3
Ashram 3

खुद को भगवान मानने लगा है ‘बाबा’

बाबा निराला ने कहा है- निडर बनो।  अब, सत्ता के लिए उसकी लालसा तेज हो गई है, जिससे वह अजेय हो गया है।  वह विश्वास करता है, सब से ऊपर होना और सोचता है कि वह भगवान है।  आश्रम की शक्ति चरम पर है। इस ‘बदनाम’ आश्रम में महिलाओं का शोषण जारी है, नशीली दवाओं के व्यापार में लिप्त हैं और ये शहर की राजनीति को नियंत्रित करते हैं। वहीं दूसरी ओर, भगवान निराला से बदला लेने के लिए पम्मी की रातों की नींद उड़ी हुई है। क्या उजागर सिंह पम्मी को न्याय दिलाने और ‘बदनाम’ आश्रम का पर्दाफाश करने में मदद कर पाएंगे?

रश्मिका या कियारा कौन होगी प्रभास की हीरोइन

क्या बोले प्रकाश झा

इस सीरीज के बारे में खुशी जाहिर करते हुए, निर्देशक प्रकाश झा ने कहा,”फिल्मे बनाना मेरा एक जुनून हैं, और ये मेरा सौभाग्य हैं कि मुझे उतने ही उत्साही और जोशीले एक्टर्स और टेक्निशीयन के साथ काम करने का मौका मिला,जिन्होंने मुझ पर अपना विश्वास जताया और कहानी को हुबहू वैसा ही दिखाया जैसा की मैं चाहता था। आश्रम के साथ भी हमने उसी जुनून, भाव और रोमांच को जिया हैं। मैं ‘एक बदनाम– आश्रम 3’ पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता।”

क्या बोले बॉबी देओल

वहीं इस सीरीज में बाबा निराला का किरदार निभाने वाले बॉबी देओल ने कहा, ‘मैं एक बार फिर से प्रकाश झा संग काम करने के लिए रोमांचित हूं। प्रकाश जी के आश्रम की कहानी ने मुझे इस प्रोजेक्ट को साइन करने के लिए प्रेरित किया और मैं हमेशा इसका आभारी रहूंगा। हर अध्याय में बाबा का चरित्र  और गहरा दिखाई देगा और सीज़न 3 में इसका ऐसा रंग हैं जो दर्शकों को उनकी सीट पर बांधे रखेगा। हमारे शो को आईपीएल के दो सत्रों की तुलना में अधिक बार देखा गया है।  आश्रम एक शक्तिशाली और मनोरम श्रृंखला जिसने मुझे जीवन भर का अनुभव दिया है।”

बॉबी के साथ ही ये हैं प्रमुख किरदार

गौरतलब है कि प्रकाश झा द्वारा निर्मित और निर्देशित आश्रम सीजन 3 में बॉबी देओल, अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, ईशा गुप्ता, सचिन श्रॉफ, अध्ययन सुमन, त्रिधा चौधरी, विक्रम कोचर, अनुरिता के झा, रुशाद राणा,

तन्मय रंजन, प्रीति सूद, राजीव सिद्धार्थ और जया सील घोष प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक सीरीज की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां सीजन 2 की खत्म हुई थी।

शिल्पा ने लिया ऐसा फैसला, फैंस हुए परेशान

Tags: Aashram 3 TrailerBobby deol web series Aashrambollywood entertainmententertentertaimententertaiment 2022 newsentertaiment newsentertaiment updateentertainmententertainment hindi newsentertainment industryEntertainment MoviesEntertainment web-series-reviewPrakash Jha web Series Aashram
Previous Post

20 साल बाद सोहेल और सीमा ने दी तलाक की अर्जी, ऐसे की थी शादी

Next Post

UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद का निधन

Writer D

Writer D

Related Posts

मनोरंजन

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

28/10/2026
मनोरंजन

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

24/10/2026
मनोरंजन

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

21/10/2026
मनोरंजन

रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ रुपये पार

21/10/2026
मनोरंजन

दीपिका-रणवीर ने बताया दूसरी बेटी का नाम, दुआ ने लुटाया बहन पर प्यार

20/10/2026
Next Post
Sheikh Khalifa bin Zayed

UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद का निधन

यह भी पढ़ें

Pitru Paksha

इस दिन धरती पर होगा पितरों का आगमन, जानें किस तिथि को होगा किसका श्राद्ध

02/09/2025
CM Yogi

अयोध्या में 10 करोड़ की लागत से 6 महीने में बनकर तैयार होगा ‘बो स्ट्रिंग स्टील गर्डर रेलवे ब्रिज’

24/01/2024
candice warner

सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर ने शेयर की पत्नी कैंडिस की फिटनेस पोस्ट

09/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version