• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कलयुगी बेटों ने बंटवारे के विवाद में पिता की हत्या कर टैंक में डाला शव

Writer D by Writer D
04/06/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। गरौठा तहसील के कचीर गांव में कलयुगी बेटों ने बंटवारे को लेकर हुए विवाद में अपने जन्मदाता पिता की हत्या (Murder) कर दी। यही नहीं शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे पॉलीथिन में बांधकर लैट्रिन टैंक में डाल दिया। वारदात के बाद दोनों बेटे और मां घर में ताला लगाकर फरार हो गए। तीन दिन बाद शुक्रवार को बदबू आने पर पड़ोसियों ने ककरवई थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब टैंक खुलवाया तो सड़ा-गला शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपित बेटों व मां की तलाश शुरू कर दी।

ककरबई थाना क्षेत्र के कचीर गांव निवासी खुशीराम प्रजापति (55) पुत्र काशीराम प्रजापति खेती बाड़ी करते हुए अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। उनका अपने बेटों छोटू उर्फ कौशल (20) और सुरेंद्र (30) के साथ जमीन बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि 31 मई की रात को भी विवाद हो रहा था। इसके बाद दोनों बेटाें ने पीटकर पिता की हत्या कर दी।

शव को पॉलिथिन में लपेटकर घर में बने लैट्रिन टैंक में डाल दिया। ताकि किसी को भनक न लगे। दोनों बेटे मां जसोदा के साथ घर पर ताला लगाकर फरार हो गए थे। तब से लोग ये सोच रहे थे कि सम्भवतः सभी किसी रिश्तेदार के यहां गए होंगे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बदबू आने पर खुला राज

पड़ोसियों ने बताया कि खुशीराम के घर से गुरुवार से बदबू आ रही थी। लेकिन घर पर ताला लगा था। शुक्रवार को बदबू तेज हुई तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर टैंक से पत्थर हटवाए तो उसमें पॉलिथिन में लिपटा हुआ खुशीराम का शव बरामद हो गया। तीन दिन होने के कारण शव बुरी तरह से सड़ चुका था।

Tags: crime newsJhansi news
Previous Post

प्रेमप्रसंग के चलते युवक की गोली मारकर हत्या

Next Post

आत्महत्या करने वाली छात्रा के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
Arrested

आत्महत्या करने वाली छात्रा के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

7 Seater Car: गेमचेंजर है ये सस्ती 7 सीटर, 5.76 लाख वाली इस गाड़ी की है बंपर डिमांड

काफी शानदार है ये सस्ती 7 सीटर, 5.76 लाख वाली इस गाड़ी की है बंपर डिमांड

20/11/2025
arrested

गैर इरादतन हत्या में वांछित पिता-पुत्र गिरफ्तार

14/01/2023

BB 15: राखी के पति ने शो पर लगाई फटकार, बोले- तुम चुप रहो, तू अगर….

30/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version