• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शादी की दावत पड़ी भारी, 60 से अधिक लोग पहुंचे अस्पताल

Writer D by Writer D
20/06/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मैनपुरी
0
Food Poisoning

Food Poisoning

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैनपुरी। शादी की दावत में भाग लेने पहुंचे 60 से अधिक ग्रामीण फूड प्वाइजनिंग (food poisoning ) का शिकार हो गए। यह मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के थाना शेट्र के ग्राम नंदपुर का है जहां एक शादी की दावत खाने के बाद उनकी हालत बिगड़नी शुरू हुई तो सभी को अस्पताल लाया गया। खबर पाकर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। रात एक बजे तक लोगों को उपचार दिलाया गया और इसके बाद उन्हें घर भेजा गया। मामले को लेकर ग्रामीणों में हड़कंप मचा रहा। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम नंदपुर मनिगांव निवासी मुन्नालाल जाटव के पुत्र श्यामवीर की शादी के मंडप की दावत रविवार को हुई थी। दावत में आसपास गांव के लोग, रिश्तेदार शामिल हुए थे। सब्जी पूड़ी से जुड़ी इस दावत को खाने के बाद रात 9 बजे के करीब लोगों को पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गई और उल्टियां होने लगी। देखते ही देखते 60 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। लोग बीमार पड़ने शुरू हुए तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बीमार लोगों को किशनी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही सीएमओ डॉ. पीपी सिंह चिकित्सकों की टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। अस्पताल में सीएचसी प्रभारी संजय भदौरिया के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने मरीजों का उपचार शुरू किया। सभी मरीज पेट दर्द और उल्टी ओ से ही पीड़ित थे, इसलिए उन्हें उपचार देकर ठीक करने में स्वास्थ्य कर्मियों को आसानी हुई। सभी की हालत उपचार के बाद खतरे से बाहर हुई तो उन्हें परिजनों के साथ घरों के लिए रवाना कर दिया गया।

‘रन फॉर योग’ में दौड़े सीएम धामी, स्वस्थ रहने का दिया संदेश

खबर पाकर एसडीएम किशनी जयप्रकाश सिंह, सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह, थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बीमार लोगो के परिजनों और ग्रामीणों से अस्पताल भर गया। पुलिस ने लोगों को समझा कर सभी को बाहर भेजा। आधी रात के बाद तक बीमार लोगों को उपचार दिया गया। घटना की डीएम अविनाश कृष्ण एसपी कमलेश कुमार दीक्षित ने भी अधीनस्थ अधिकारियों से जानकारी ली और बेहतर उपचार दिलाने के निर्देश दिए। घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

डीएम मैनपुरी ने बताया कि सब्जी और पूड़ी की दावत खाने से 60 से अधिक लोग बीमार पड़ गए थे। जिन्हें किशनी अस्पताल में उपचार दिलाया गया है। फूड प्वाइजनिंग (food poisoning ) की बात सामने आई है। दावत की वस्तुओं के सैंपल लिए गए हैं। जांच के बाद पता चलेगा कि लोग किस वजह से बीमार पड़े।

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, देश में मिले 12 हजार से अधिक नए केस

सीएमओ मैनपुरी डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि अत्यधिक गर्मी में दावत खाने से ये लोग बीमार पड़ सकते हैं। दावत में किस तरह की वस्तुओं का प्रयोग हुआ है इसकी जांच कराई जा रही है। हो सकता है सब्जी खराब हो या फिर पूड़ी बनाने में जिस ऑयल का प्रयोग किया गया उसमें कोई कमी हो। जल्द वजह सामने आएगी।

Tags: crime newsFood Poisoninghindi newsmainpuri newsup news
Previous Post

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, देश में मिले 12 हजार से अधिक नए केस

Next Post

म्यूजिक कॉन्सर्ट में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में जीसीसी समिट, CM योगी करेंगे उद्घाटन

23/10/2026
Next Post
shooting

म्यूजिक कॉन्सर्ट में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत

यह भी पढ़ें

Raksha Bandhan

रक्षाबंधन पर भाई को बांधें राशि के अनुसार राखी, सौभाग्य की होगी प्राप्ति

12/08/2024
pitru paksha

ये है घर बैठे पितरों का श्राद्ध करने का तरीका, पढ़िए सटीक विधि

12/09/2021
Balloon

खेल कूद प्रतियोगिता समापन में हादसा, गैस का गुब्बारा फटने से स्कूली बच्चे झुलसे

27/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version