• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंग्रेजी पत्रिका दि वीक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज

Writer D by Writer D
06/08/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
The Week

The Week

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। पुलिस ने हिंदू देवी-देवताओं की अपमानजनक तस्वीर छापने और हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में अंग्रेजी पत्रिका  दि वीक  (The Week) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह प्राथमिकी भारतीय जनता पार्टी  के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा की शिकायत पर दर्ज की गई है। शर्मा ने पत्रिका के संपादक और प्रशासनिक प्रबंधन पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है।

भगवान शिव और मां काली का जानबूझकर अपमान करने से भड़के बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर के बड़ा चौराहा पर इस पत्रिका की प्रतियां जलाईं और पत्रिका के संपादक तथा अन्य लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रमोद कुमार ने इस बात की पुष्टि की है कि भारतीय दंड संहिता  की धारा 295ए के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी को इन आरोपों की उचित ढंग से जांच करने और उसके मुताबिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

शर्मा ने  कहा कि पत्रिका ने भगवान शिव और मां काली की आपत्तिजनक फोटो प्रकाशित की है और जानबूझकर हिंदुओं खासकर भगवान शिव और मां काली के भक्तों की धार्मिक भावनाएं आहत की हैं। उन्होंने कहा कि इस आपत्तिजनक कृत्य के लिए जिम्मेदार संपादक और अन्य लोग से सख्ती से निपटा जाना चाहिए।

शर्मा ने कहा कि पत्रिका में पृष्ठ संख्या 62 और 63 पर एक आपत्तिजनक लेख प्रकाशित किया गया है जिसमें भगवान शिव और मां काली की अशोभनीय तस्वीरें छपी थीं। इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने इस पत्रिका पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की।

शर्मा ने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है जब किसी ने हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीर छापी हो या उनका मजाक उडाया हो, बल्कि यह एक चलन बन गया है।

Tags: crime newsenglish magazine the weekkanpur news
Previous Post

सुभासपा नेता ने सिपाही से ठगे सात लाख, जान से मारने की दी धमकी

Next Post

प्रेम प्रसंग में बाधा बने बेटे की हत्या, माँ गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Blood Donation
उत्तर प्रदेश

रक्तदान शिविर: सिविल अस्पताल रक्त सेंटर टीम ने 108 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान कराया

17/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा कदम: राज्यभर में नई न्यूनतम मजदूरी दरों को मिली कानूनी मंजूरी

17/04/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका को सक्षम, संवेदनशील और सृजनशील नागरिक गढ़ने की पहली प्रयोगशाला बना रही योगी सरकार

17/04/2026
Major action on black marketing of petrol, diesel and LPG
Main Slider

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, राज्यभर में 29 हजार से अधिक छापे

17/04/2026
Dairy Sector
उत्तर प्रदेश

दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026: योगी सरकार के विजन से डेयरी सेक्टर को नई रफ्तार

17/04/2026
Next Post
murder

प्रेम प्रसंग में बाधा बने बेटे की हत्या, माँ गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Rhea Chakraborty

महेश भट्ट के साथ चैट लीक पर रिया चक्रवर्ती ने दी सफाई

28/08/2020
India-Pak

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान मैच में बारिश ने डाला खलल तो ऐसे होगा मुकाबला

08/09/2023
Breast

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आजमाएं ये उपाय, नही करानी पड़ेगी सर्जरी

18/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version