• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली तेजी का रुख

Writer D by Writer D
08/08/2022
in Business
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज मामूली तेजी का रुख बना हुआ है। शेयर बाजार ने आज कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर से की थी। शुरुआती कारोबार में बिकवाली का दबाव बनने के कारण शेयर बाजार कुछ देर के लिए लाल निशान में भी लुढ़का, लेकिन थोड़ी देर बाद ही लिवाली का सपोर्ट मिलने से बाजार में तेजी का माहौल बन गया। हालांकि शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक मामूली बढ़त के साथ ही कारोबार कर रहे हैं।

शुरुआती कारोबार (Share Market)  में दिग्गज शेयरों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयरों में खरीदारी के सपोर्ट से तेजी बनी हुई थी। दूसरी ओर बीपीसीएल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, सिप्ला और इंफोसिस के शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव बना हुआ था।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज 29.78 अंक की मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। कारोबार शुरू होते ही बिकवाली के दबाव में ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से 150 अंक से अधिक का गोता लगाकर लाल निशान में 58,266.65 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में खरीदारी का माहौल बन जाने के कारण आधे घंटे के कारोबार में ही सेंसेक्स ने रिकवरी शुरू कर दी।

Make in India की धमक, पहली बार अमेरिकी जहाज की भारत में की जाएगी मरम्मत

खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स ने जल्दी ही लाल निशान से निकल कर हरे निशान में अपनी जगह बना ली और मजबूती के साथ ऊपर चढ़ते हुए कारोबार करने लगा। लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 189.47 अंक की तेजी के साथ 58,577.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज सिर्फ 4 अंक की सांकेतिक बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में निफ्टी में भी बिकवाली के दबाव की वजह से गिरावट का रुख बना, जिसके कारण ये सूचकांक 40 अंक से अधिक लुढ़क कर 17,359.75 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

लेकिन इसके बाद बाजार (Share Market)  में शुरू हुई खरीदारी से निफ्टी को भी बल मिला और थोड़ी ही देर में ये सूचकांक सुधर कर हरे निशान में पहुंचकर कारोबार करने लगा। बाजार में जारी लगातार लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 42.15 अंक की मजबूती के साथ 17,439.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण प्री ओपनिंग सेशन में भी घरेलू शेयर बाजार ने आज सपाट शुरुआत ही की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 9.27 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,397.20 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 50.20 अंक यानी 0.29 प्रतिशत चढ़कर 17,347.30 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 89.13 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ 58,387.93 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 15.50 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,397.50 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bseBusiness Newsdomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

आज सावन का आखिरी सोमवार, ऐसे करें शिव स्तुति का पाठ

Next Post

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री को पुलिस ने लिया हिरासत

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 325 अंक चढ़ा

22/05/2026
SBI
Business

कल से लगातार 6 दिनों तक बंद रहेंगा SBI, आज ही निपटा लें जरूरी काम

22/05/2026
Dearness Allowances
Main Slider

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

21/05/2026
Share Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 239.47 अंक उछला

21/05/2026
Medical Store Strike
Business

देशभर में कल बंद रहेंगी दवाइयों की दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

19/05/2026
Next Post
Rajshree Chaudhary Bose

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री को पुलिस ने लिया हिरासत

यह भी पढ़ें

AKTU

एकेटीयू में पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं होंगी 172 केन्द्रों पर

18/08/2020
5 killed as house roof collapses

बाइक सवार दम्पति पर गिरा हाईटेंशन तार, पत्नी की मौत

14/04/2022
पोस्ट कोविड कोच

पंजाब के कपूरथला वर्कशाप ने कोरोना से बचने के लिए बनाया पोस्ट कोविड कोच

15/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version