उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सरहद की रक्षा करने वालों की रक्षा करेगा बहनों का रक्षा सूत्र

सिद्धार्थनगर। भारत नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 43वी वाहिनी की सीमा चौकी अलीगढ़वा के जवानों को मिडास इंग्लिश स्कूल बर्डपुर के छात्राओं ने रक्षा बंधन बांध ओर राखी का त्योहार मनाया। छात्राओं ने सर्व प्रथम कम्पनी कमांडर निरीक्षक गिरधारी लाल के हाथों में छात्राओं ने रक्षा सूत्र बांधा तथा इसी क्रम में विद्यालय की छात्राओं ने जवानों को तिलक लगाकर उनके कलाइयों में रक्षा सूत्र बांधकर मिठाईयां खिलाई। वहीं जवानों ने भी अपनी बहनों को उपहार स्वरूप मिठाई प्रदान करते हुए देश रक्षा के साथ साथ बहनों की रक्षा का भी विश्वास दिलाया।
अंत में जवानों ने छात्राओं को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया तथा निरीक्षक ने प्रधानाचार्य राम शरण से अपने विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों द्वारा घर पर झण्डा लगवाने हेतु आग्रह किया। इस दौरान रखी बंधवाने में उप निरीक्षक कुलबीर शूर, सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश, देवांशु कुमार, संजीव सिंह, अभय कुमार, अनिल मिश्रा, नागेंद्र गोनी, नरेश कुमार मीणा,अनिल कुमार, सुनील पी बी, मुक्क्ति कुमार मिश्र, अभिषेक कुमार सिंह आदि शामिल रहे।

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Articles

Back to top button