• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘रोहित’ बन लड़कियों को फंसाता था मुजाहिद, अश्लील फोटो भेजकर करता था ब्लैकमेल

Writer D by Writer D
26/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बार फिर धर्म छिपाकर लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने और फिर उन्हें ब्लैकमेल (Blackmail) करने का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपना धर्म छिपाकर फेसबुक आईडी बनाई और इस आईडी से लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर यौन उत्पीड़न किया। यही नहीं आरोपी ने लड़कियों को अश्लील तस्वीरें भेज कर ब्लैकमेल भी किया है।

एक पीड़िता की शिकायत पर फरीदपुर थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुजाहिद के रूप में हुई है। उसने फेसबुक पर रोहित नाम से अकाउंट बना रखा है। बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक पीड़िता ने अपने पिता के साथ थाने में आकर पिछले दिनों शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने अपनी फर्जी आईडी से उनकी बेटी को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा और उसे झांसे में लेकर मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद आरोपी काफी समय से उनकी बेटी की संपर्क में था। पिछले दिनों आरोपी ने उनकी बेटी को अश्लील तस्वीरें भेजी और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर पीड़िता से दोस्ती और बातचीत के दौरान उसका विश्वास हासिल कर लिया। इसके बाद उसने छात्रा की फोटो ले ली। फिर फोटो एप्लीकेशन की मदद से एडिट कर उसी फोटो को अश्लील बना दिया और पीड़िता के नंबर पर भेज दिया। आरोपी अब इस फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी मुजाहिद की यह कोई पहली वारदात नहीं है। बल्कि उसने पहले भी कई अन्य लड़कियों के साथ भी इस तरह का बर्ताव कर चुका है। आरोपी ने कई अन्य नाम से सोशल मीडिया अकाउंट खोल रखा है। इन सभी एकाउंट की प्रोफाइल में अलग अलग फर्जी तस्वीरें लगाई हैं। सभी प्रोफाइल तस्वीरें आरोपी ने इस तरह से लगा रखें हैं, कि लड़कियां आसानी से आकर्षित हो सकें। पुलिस आरोपी के सभी फर्जी अकाउंट की डिटेल खंगालने में जुटी है।

बरेली के एसपी देहात राजकुमार ने बताया कि आरोपी मुजाहिद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया है। जांच में पता चला है कि मुजाहिद फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों से दोस्ती करता था और अश्लील फोटो भेज कर ब्लैकमेल भी करता था फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया है और जांच पड़ताल चल रही है।

Tags: Bareilly newscrime news
Previous Post

13 अभियुक्त जिलाबदर, 8 के शस्त्र लाइसेंस निरस्त

Next Post

दो घरों से पच्चीस लाख की चोरी, कोतवाली से चंद कदम दूर हुई वारदात

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
steal

दो घरों से पच्चीस लाख की चोरी, कोतवाली से चंद कदम दूर हुई वारदात

यह भी पढ़ें

Anand Swaroop Shukla

योगी सरकार के मंत्री का विवादित बयान, ममता बनर्जी को बताया ‘इस्लामी आतंकवादी’

18/01/2021
After all, why is Randhir Kapoor going to sell his ancestral house

आखिर क्यों रणधीर कपूर बेचने जा रहे अपना पुश्तैनी मकान

03/05/2021
Festivals

इस दिन मनाई जाएगी अक्षय तृतीया, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

03/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version