• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

50 लाख की फिरौती न मिलने पर युवक की हत्या

Writer D by Writer D
04/09/2022
in उत्तर प्रदेश, एटा, क्राइम
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एटा। 50 लाख रुपये की फिरौती न मिलने पर अपहरणकर्ताओं ने युवक की हत्या (Murder) कर दी थी। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शनिवार को परिवार और अन्य लोगों ने शव को रखकर थाने का घेराव किया। इस दौरान पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह के समझाने के बाद लोग शांत हुए।

कस्बा जलेसर के मोहल्ला पोस्ती खाना निवासी मुकेश वर्मा का 22 वर्षीय पुत्र गोपाल अखबार बांटने का काम करता था। परिजनों ने बताया कि गोपाल 31 अगस्त को गणेश महोत्सव में शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल से गया और लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चलने पर परिवार ने 01 सितम्बर को पुत्र की गुमशुदगी जलेसर कोतवाली में दर्ज कराई थी।

परिजन थाने पर ही मौजूद थे तभी एक अज्ञात फोन से गोपाल के भाई मनू के मोबाइल फोन पर कॉल आई और उसने बेटे की सलामती के लिए फिरौती बतौर 50 लाख रुपए की मांगे। थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक (अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अपराध) ने अनजान व्यक्ति बनकर बात की। बदमाशों के बताए गए जगह पर पुलिस योजनाबद्ध तरीके से पहुंची, लेकिन अपहरणकर्ताओं को इसकी भनक लग गई और वो बैग लेने नहीं आये।

इधर फोन नम्बर को संर्विलांस पर लगाकर एसटीएफ अपहरणकर्ताओं की तलाश में थी। एसटीएफ ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने समसपुर-कलवारी रोड से ग्राम नगला बबूल को जाने वाले रास्ते के पास बाजरा खेत से गोपाल का सड़ा-गला शव बरामद लिया। गोपाल की बाइक और मोबाइल भी बरामद कर लिया। पिता मुकेश वर्मा ने शव की शिनाख्त गोपाल के रुप में की।

पिता ने आरोप लगाया कि अगर समय रहते पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की होती तो शायद आज उनका बेटा गोपाल जिंदा होता। परिवार ने सर्राफा व्यवसाइयों अन्य लोगों के साथ मिलकर थाने का घेराव किया। पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाएं। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह ने आक्रोशितों समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया है कि गोपाल के हत्यारों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।

Tags: crime newsetah news
Previous Post

गंगाजी में नाव पर नॉनवेज पार्टी करने वाले दो गिरफ्तार, जेल

Next Post

प्रेमिका के कमरे में लटका मिला प्रेमी का शव, हत्या का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

01/11/2026
उत्तर प्रदेश

दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेले

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
Next Post
Suicide

प्रेमिका के कमरे में लटका मिला प्रेमी का शव, हत्या का आरोप

यह भी पढ़ें

Dr. Harsh Vardhan

डॉ. हर्षवर्धन ने सपत्नी लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़, बोले- दोनों वैक्सीन सुरक्षित

30/03/2021
CM Yogi

कभी अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं पर गोलियां चलती थीं, आज पुष्पवर्षा होती है : योगी आदित्यनाथ

05/06/2025
Bridge collapses

शॉपिंग मॉल में आतंकी हमले से हड़कंप, चार की मौत

13/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version