• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुठभेड़ में दो गौ तस्कर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
16/09/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बुलंदशहर
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुलंदशहर। जिले के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की टीम ने मुठभेड़ के बाद दो गौतस्करों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि पुलिस को बुधवार देर रात सूचना मिली कि कुछ बदमाश आवारा गौवंश पशुओं को इकट्ठा कर किसी वाहन से हरियाणा एवं आसपास के इलाकों में भेजने का काम कर रहे हैं, इसपर पुलिस और एसओजी की टीम वहां पहुंची।

तिवारी ने बताया कि बदमाश पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाने लगे, तब पुलिस टीम ने भी जवाबी गोलीबारी की और एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार घायल बदमाश अमीन को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दूसरे बदमाश की पहचान भूरा के रूप में हुई। उसके अनुसार अमीन एवं भूरा कुख्यात गोकशाबदमाश हैं एवं खुर्जा देहात इलाके के भरतौली के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वे जंगल में आवारा घूमती फिरती गौवंशो को रात के समय एक जगह पर बांधकर कोई वाहन बुला लेते थे तथा उन्हें हरियाणा एवं आसपास के इलाकों में ले जाकर काटकर बेच देते थे।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर तिवारी ने बताया कुछ दिन पहले ककोड़ इलाके में एक कैंटर पलट गया था जिसमें कई गौवंश मवेशियों की मौत हो गई थी। उनके अनुसार मामले की छानबीन चल रही थी जिसमें पकड़े गए दोनों गौतस्करों के शामिल होने का पता चला था।

Tags: bulendshehr newscrime news
Previous Post

लखनऊ का हाल जानने के लिए नंगे पांव सड़क पर उतरी मंडलायुक्त रौशन जैकब

Next Post

दलित किशोरी के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने किसानों के लिए मायावती-अखिलेश से तीन गुना ज्यादा बजट जारी किया : कृषि मंत्री

12/10/2026
Next Post
rape

दलित किशोरी के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने पौड़ी को दी 800 करोड़ की 353 विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात

03/02/2024
Missing Girl

केरल के आश्रय गृह से नौ लड़कियां लापता, एनएचआरसी ने मांगी रिपोर्ट

16/11/2022
2001 Parliament Attack

2001 Parliament Attack: संसद आतंकी हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन

13/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version