• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छात्रों को लेकर जा रही नाव तमसा नदी में पलटी, गांव में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
19/09/2022
in उत्तर प्रदेश, मऊ
0
Boat

Boat Sank

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। जिले में सोमवार शाम मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बंदी घाट गांव के पास तमसा नदी के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। जहां स्कूल से पढ़कर घर लौट रहे चार गांवों के 16 छात्रों से भरी नाव (Boat) डगमगाने से नदी में पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए 15 छात्रों को नदी से बाहर निकाला। वहीं एक छात्र का पता नहीं चल सका। गोताखोरों की टीम डूबे छात्र की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बंदी घाट, फरीदपुर तथा ढोलना गांव के छात्र नदी की दूसरी तरफ मुहम्मदाबाद गोहना के सरैया स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने के लिए नाव (BoatBoat) से आवाजाही करते हैं। सोमवार की शाम करीब चार बजे स्कूल से छुट्टी होने के बाद सोलह छात्रों का दल वापस नाव से बंदीघाट पर आ रहा था। नाव जैसे ही तमसा नदी की बीच धार में आई तो वह डगमगाने लगी। छात्र कुछ समझ पाते इससे पहले नाव नदी में पलट गई। नाव पलटने के बाद छात्रों की चीख पुकार सुनकर दूसरे किनारे पर मौजूद आदिल, फैजल, शहजाद, बेलाल, फुरकान ने पुलिस को घटना की सूचना देते हुए नदी में छलांग लगा दी।

उधर हादसे की सूचना मिलने पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस भी पहुंची और गोतोखोरों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत से नाव पर सवार पंद्रह छात्रों को बाहर निकालने में कामयाब रहे। वहीं बंदी घाट गांव निवासी मिजान अहमद 16 पुत्र जुनैद का कोई सुराग नहीं मिल सका। डूबे छात्र को तलाश करने में पुलिस देर शाम तक जुटी थी।

उपभोक्ताओं की शिकायतों को लेकर ऊर्जा विभाग गंभीर: एके शर्मा

हादसे में गायब मिजान अहमद आठ भाईयों और पांच बहनों में सबसे छोटा है। मिजान के पिता जुनैद गांव में आटा चक्की चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। घटना से मिजान के परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर उसकी तलाश में जुटे है। वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों की माने तो हादसा होने के बाद मिजान अपने डूब रहे साथियों को खुद नदी से बाहर निकालने में जुटा रहा, लेकिन मदद करते करते वह खुद नदी में डूब गया।

Tags: boat capsizedmau newstamsa riverup news
Previous Post

उपभोक्ताओं की शिकायतों को लेकर ऊर्जा विभाग गंभीर: एके शर्मा

Next Post

राम चरित मानस कार्यक्रम में सीएम धामी हुए शामिल, श्रीराम की उतरी आरती

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
अयोध्या

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण

10/07/2026
keshav maurya
उत्तर प्रदेश

गाँवों का विकास ही प्रदेश और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव: केशव प्रसाद मौर्य

10/07/2026
cm yogi
अयोध्या

अयोध्या में गरजे CM योगी, बोले- हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाने का पाप सपा-कांग्रेस ने किया

10/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

यूपी में भारी बारिश के बीच CM योगी अलर्ट, अधिकारियों को मौके पर जाने के निर्देश

10/07/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस , 20 आईएएस का हुआ ट्रांसफर

10/07/2026
Next Post
CM Dhami

राम चरित मानस कार्यक्रम में सीएम धामी हुए शामिल, श्रीराम की उतरी आरती

यह भी पढ़ें

Gold

अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों में तगड़ा उछाल, 10 ग्राम की कीमत हुई 1 लाख के पार

21/04/2025

ढाई हजार पैकेट नेपाली सिगरेट समेत एस एस बी के हत्थे चढ़ा तस्कर

05/01/2021
Imprisonment

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

24/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version