• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोने की चमक हुई फीकी, चांदी भी लुढ़की

Writer D by Writer D
17/10/2022
in Business
0
gold

gold

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। धनतेरस और दिवाली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे भारतीय सर्राफा बाजार में हलचल भी तेज होती जा रही है। त्योहारी सीजन होने के बावजूद आज सप्ताह के पहले दिन सोने (Gold) और चांदी (Silver) दोनों धातुओं की कीमत में कमजोरी का रुख नजर आया। आज सोने की अलग अलग श्रेणियों में 123 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 72 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमजोरी दर्ज की गई। इसी तरह बाजार में त्योहारी मांग बढ़ने के बावजूद चांदी आज के कारोबार में प्रति किलोग्राम 590 रुपये गिर गया।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक घरेलू सर्राफा बाजार में आज कारोबारी यानी 24 कैरेट (999) सोने की औसत कीमत 123 रुपये की कमजोरी के साथ गिरकर 50,315 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) हो गई। इसी तरह 23 कैरेट (995) सोने की कीमत भी 122 रुपये की सुस्ती के साथ 50,114 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) हो गई। जेवराती यानी 22 कैरेट (916) सोने की कीमत में आज 112 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमजोरी दर्ज की गई।

इसके साथ ही 22 कैरेट सोना (Gold) 46,089 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट (750) सोने की कीमत में आज प्रति 10 ग्राम 93 रुपये की कमजोरी दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ 18 कैरेट सोना 37,736 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) के स्तर पर पहुंच गया। 14 कैरेट (585) सोना आज 72 रुपये टूट कर 29,434 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) के स्तर पर पहुंच गया।

सर्राफा बाजार में त्योहारी खरीद का रुझान बनने के बावजूद आज एक बार फिर चांदी की कीमत में गिरावट का रुख बना रहा। आज के कारोबार में चांदी (999) में 590 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई, जिसके कारण ये चमकीली धातु फिसल कर 55,452 रुपये प्रति किलोग्राम (अस्थाई) के स्तर पर पहुंच गई।

मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन के मुताबिक भारतीय सर्राफा बाजार लगातार अंतरराष्ट्रीय बाजार के दबाव में काम कर रहा है। यही कारण है कि त्योहारी सीजन आने के बावजूद सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख बना हुआ है। बाजार में चल रही उथल-पुथल की वजह से बड़े निवेशक बाजार से दूरी बनाए हुए हैं। मौजूदा समय में बाजार में होने वाली ज्यादातर खरीदारी व्यक्तिगत निवेशकों द्वारा ही की जा रही है।

माधुरी दीक्षित की शादी की 23वीं सालगिरह, श्रीराम नेने ने पत्नी पर जमकर लुटाया प्यार

कारोबारी निवेशक फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमत में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव पर नजर बनाए हुए हैं। यही कारण है कि वे अभी खुलकर कारोबार करने से बच रहे हैं। कारोबारी निवेशकों के बाजार से दूर रहने की वजह से त्योहारी सीजन के बावजूद भारतीय शेयर बाजार अपेक्षित तेजी के साथ नहीं बढ़ पा रहा है।

मयंक मोहन का मानना है कि इस सप्ताह सर्राफा बाजार में आखिरी 2 दिन के दौरान तेजी का रुझान दिवाली तक जारी रह सकता है। दीपावली के बाद सर्राफा बाजार को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बाजार के दबाव में गिरावट का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए त्योहारी खरीदारी करने के अलावा छोटे निवेशकों को फिलहाल निवेश योजनाओं को कुछ समय के लिए टाल देना ही ज्यादा बेहतर है।

Tags: BusinessgoldGold and silverGold PricesilverSilver price"
Previous Post

ईरानी महिलाओं के समर्थन में उर्वशी रौतेला ने कटवाए बाल

Next Post

बाहुबली विजय मिश्र को तीन साल की जेल, इस मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold
Business

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

31/10/2026
Gold-Silver
Business

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

30/10/2026
Business

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

29/10/2026
Gold
Business

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

29/10/2026
Gold
Business

सोना-चांदी के दाम में बड़ी कटौती, रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंची कीमतें

28/10/2026
Next Post
Vijay Mishra

बाहुबली विजय मिश्र को तीन साल की जेल, इस मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा

यह भी पढ़ें

कोर्ट को गुमराह कर कराया गया फर्जी मुकदमा : उषा मौर्या

04/02/2022
Four arrested in cashier murder case

फर्जीवाड़ा करने वाला CSC संचालक गिरफ्तार

26/02/2023
CM Dhami

जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति

17/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version