• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऑस्ट्रेलिया ने यरुशलम से इजरायली राजधानी के रूप में मान्यता वापस ली

Writer D by Writer D
18/10/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Jerusalem

Jerusalem

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया (Australia) सरकार ने पश्चिमी यरुशलम को इजरायल (Jerusalem) की राजधानी के रूप में दी गई मान्यता वापस ले ली। इस फैसले को इजरायल और फिलिस्तीन के बीच शांति वार्ता के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने 2018 में पश्चिम येरुशलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता दी थी। नए प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने पिछली सरकार के फैसले को बदल दिया है।

हालांकि ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री वोंग ने पिछली सरकार के निर्णय को पलटने के फैसले से इनकार किया है। वोंग के एक प्रवक्ता ने ऑस्ट्रेलिया के एबीसी न्यूज से कहा कि सरकार किसी भी शांति वार्ता के हिस्से के रूप में हल किए जाने वाले मामले के रूप में यरुशलम की अंतिम स्थिति पर विचार करना चाहती है।

हमारे लिए शांति और सुरक्षा जरूरी है। हम उस दृष्टिकोण का समर्थन नहीं करेंगे जो शांति की संभावना को कमजोर करता है। पूर्व सरकार ने पश्चिमी यरुशलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता देने का निर्णय लिया था। यह सही बात है लेकिन हम इसकी राजधानी बदलने नहीं जा रहे बल्कि इस पर विचार करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी के ‘ब्रांड यूपी’ की मचेगी धूम, अमेरिकी डेलिगेशन दिलाएगा ‘बूम’

उल्लेखनीय है कि फिलिस्तीन और इजरायल के विवाद के केंद्र में प्राचीन यरुशलम शहर ही है। यहां की स्थिति में मामूली बदलाव भी कई बार हिंसक तनाव और बड़े विवाद का रूप ले चुका है। इस प्राचीन शहर में यहूदी, ईसाई और मुस्लिम धर्म के सबसे पवित्र स्थल हैं। ये शहर सिर्फ धार्मिक रूप से ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि कूटनीतिक और राजनीतिक रूप से भी बेहद अहम है।

अधिकतर इजरायली यरुशलम को अपनी अविभाजित राजधानी मानते हैं। इजरायल राष्ट्र की स्थापना 1948 में हुई थी। तब इजरायल की संसद को शहर के पश्चिमी हिस्से में स्थापित किया गया था। 1967 के युद्ध में इजरायल ने पूर्वी यरुशलम पर भी कब्जा कर लिया थाए लेकिन इसे अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिली है। इसके बाद प्राचीन शहर भी इजरायल के नियंत्रण में आ गया।

Tags: # world newsAustralia newsinternational NewsJerusalem
Previous Post

शेयर बाजार में दूसरे दिन भी तेजी का रुख, सेंसेक्स 721 अंक तक उछला

Next Post

आज पुष्य नक्षत्र में करें खरीदारी, कल इतने बजे तक है शुभ मुहूर्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

जंग के बीच ईरान में डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

20/07/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

6.3 तीव्रता के भूकंप से कांपा ये देश, सुनामी अलर्ट जारी

16/07/2026
Iranian attack on US base in Kuwait
अंतर्राष्ट्रीय

कुवैत में अमेरिकी बेस पर ईरानी हमला, वाशिंगटन से तेहरान तक मंचा हड़कंप

13/07/2026
Vietnam Boat Accident
Main Slider

वियतनाम में दर्दनाक हादसा, स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

11/07/2026
Donald Trump
अंतर्राष्ट्रीय

मेरी हत्या की कोशिश हुई तो ईरान को मिलेगा करारा जवाब…ट्रंप की खुली चेतावनी

11/07/2026
Next Post
Gold

आज पुष्य नक्षत्र में करें खरीदारी, कल इतने बजे तक है शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें

rape

सेवानिवृत्त अधिकारी पर महिला कर्मचारी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

19/03/2023
kapil sharma show

कपिल के शो में पद्मिनी कोल्हापुरे ने जैकी श्रॉफ को लेकर खोला यह राज

07/10/2020
world no tobacco day

World No Tobacco Day: आपको मौत के मुंह में ले जाती है तंबाकू की लत!

31/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version