• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रुपए की कीमत में रिकॉर्ड गिरावट, रुपया 83.08 के स्तर तक फिसला

Writer D by Writer D
20/10/2022
in Business
0
rupee

rupee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
नई दिल्ली। भारतीय मुद्रा (Rupee) में गिरावट का दौर गुरुवार को भी नजर आ रहा है। रुपया आज एक बार फिर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। भारतीय मुद्रा ने बुधवार को पहली बार डॉलर के मुकाबले 83 रुपये के स्तर को पार किया था। हालांकि बाद में दो पैसे की रिकवरी के साथ भारतीय मुद्रा ने 89.99 रुपये के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया। शुरुआती कारोबार में भारतीय मुद्रा 9 पैसे की कमजोरी के साथ 83.08 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है।

मुद्रा बाजार के जानकारों का मानना है कि डॉलर इंडेक्स में आई 0.3 प्रतिशत की मजबूती के कारण दुनिया भर की मुद्राओं पर दबाव पहले की तुलना में और बढ़ गया है। इसकी वजह से दूसरी मुद्राओं की तरह ही रुपये की कीमत में भी डॉलर की तुलना में गिरावट आई है। अगर डॉलर इंडेक्स में आने वाले दिनों में गिरावट का रुख नहीं बना तो भारतीय मुद्रा की कीमत गिरकर 83.80 रुपये प्रति डॉलर तक भी जा सकती है। मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन का कहना है कि रुपये में सुधार की संभावना तभी बन सकती है, जब रिजर्व बैंक भारतीय मुद्रा बाजार में अपने विदेशी मुद्रा भंडार से डॉलर का प्रवाह बढ़ा दे।

हालांकि, डॉलर इंडेक्स की मजबूती की वजह से ये उपाय रुपये की कीमत में आ रही गिरावट पर तात्कालिक रोक तो जरूर लगा सकता है, लेकिन जैसे ही रिजर्व बैंक की ओर से डॉलर के प्रवाह को रोका जाएगा, वैसे ही एक बार फिर रुपये की कीमत में तेज गिरावट का सिलसिला बन सकता है। ऐसी स्थिति में रिजर्व बैंक को सिर्फ उसी समय मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप करना चाहिए, जब रुपये में अचानक तेज गिरावट आने की आशंका बने।

मुलायम के छोटे बेटे ने चाचा को दिया झटका, अखिलेश के लिए कह दी ये बात

डॉलर इंडेक्स पिछले 20 सालों के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचा हुआ है, जिसकी वजह से दुनिया भर की ज्यादातर मुद्राएं डॉलर के मुकाबले गिरकर कारोबार कर रही हैं। डॉलर इंडेक्स की मजबूती की वजह से भारतीय मुद्रा रुपये के अलावा ब्रिटिश पाउंड, जापान के येन और यूरोपियन यूनियन की मुद्रा यूरो समेत ज्यादातर देशों की मुद्रा डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड स्तर पर गिरकर कारोबार कर रही हैं।

राहत की बात ये है कि डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट दुनिया की दूसरी प्रमुख मुद्राओं की तुलना में कम है। भारतीय अर्थव्यवस्था के मूल तत्वों की मजबूती के कारण डॉलर की तुलना में रुपया बार-बार रिकवरी करने की कोशिश भी करता रहा है। ज्यादातर देशों की मुद्रा में डॉलर के मुकाबले लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है।

कुछ दिन पहले ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी साफ किया था कि भारतीय मुद्रा रुपये की गिरावट सिर्फ डॉलर के मुकाबले ही बनी हुई है और इसकी वजह रुपये की कमजोरी नहीं, बल्कि डॉलर इंडेक्स की रिकॉर्ड स्तर पर आई मजबूती है। जानकारों का कहना है कि अगर रुपया कमजोर होता तो भारतीय मुद्रा दुनिया भर की दूसरी प्रमुख मुद्राओं की तुलना में भी कमजोर होती, लेकिन फिलहाल रुपया दूसरी प्रमुख मुद्राओं की तुलना में मजबूती बनाए हुए है। इससे साफ है कि रुपये में लगातार मजबूती बनी हुई है लेकिन डॉलर इंडेक्स के रिकॉर्ड उच्च स्तर के कारण डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर होता नजर आ रहा है।

Tags: Business news in hindidollarIndian RupeeRupeeValue of rupee
Previous Post

मुलायम के छोटे बेटे ने चाचा को दिया झटका, अखिलेश के लिए कह दी ये बात

Next Post

उपभोक्ताओं को स्वयं रीडिंग लेने के लिए ऊर्जा विभाग करेगा प्रोत्साहित: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में आई बहार! बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल

13/07/2026
Gold
Business

सोने ने पकड़ी रफ्तार, चांदी के दाम में बड़ी गिरावट

10/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में बाजार गुलजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार

10/07/2026
Share Market
Business

लाल निशान में खुला बाजार! सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा

08/07/2026
Share Market
Business

बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल

06/07/2026
Next Post
AK Sharma

उपभोक्ताओं को स्वयं रीडिंग लेने के लिए ऊर्जा विभाग करेगा प्रोत्साहित: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

गैंगस्टर तारबाबू

देवरिया : गैंगस्टर तारबाबू पर बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

10/09/2020

मध्यप्रदेश में बेटियां बोझ नहीं, लखपति होती हैं : शिवराज

21/09/2021
Aditya Narayan आदित्य नारायण

शादी करने जा रहे Aditya Narayan आर्थिक तंगी से हैं परेशान

15/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version