गुजरातराष्ट्रीय

भूकंप के झटकों से हिला कच्छ, घरों से बाहर निकले लोग

अहमदाबाद। गुजरात के कच्छ में शनिवार की सुबह भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि कच्छ के भचाउ में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। गनीमत है कि भूकंप (Earthquake) की वजह से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भचाउ में सुबह के वक्त सभी लोग अपने-अपने घरों में थे। तभी धरती हिलने लगी। लोग घबराकर घरों से बाहर की ओऱ भागने लगे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र भचाउ से 19 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 3.2 थी। लिहाजा भचाउ में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

छठ का प्रसाद बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटा, सात पुलिसकर्मियों समेत 30 लोग घायल

इससे पहले 20 अक्टूबर को गुजरात में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र सूरत से 61 किमी दूर था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह करीब 10:26 बजे महसूस किए गए थे।

Related Articles

Back to top button