Tech/Gadgets

Whatapp इंडिया के हेड ने दिया इस्तीफा, कंपनी ने बताई ये वजह

WhatsApp और इसकी पेरेंट कंपनी META से आज मंगलवार को दो बड़े इस्तीफे हुए हैं। WhatsApp इंडिया के हेड अभिजीत बोस ने इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही Meta India के पब्लिक पॉलिसी के डायरेक्टर राजीव अग्रवाल ने भी अपना पद छोड़ दिया है। इस बात की जानकारी खुद कंपनी ने आधिकारिक बयान में दी है।

WhatsApp के चीफ Will Cathcart ने प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिव ठकुराल (Shivnath Thukral) को मेटा का पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर नियुक्त किया जा रहा है। वह अबतक सिर्फ WhatsApp इंडिया के पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर थे। लेकिन अब मेटा इंडिया के पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर बनने के बाद वह फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप तीनों के प्रमुख होंगे।

…पड़ेंगे कोड़े, कटेंगे हाथ-पैर, 21 साल बाद फिर लौटा शरिया कानून

Rajiv Aggarwal के बारे में Will Cathcart ने बताया कि वह नए अवसर की तलाश में इस्तीफा दे रहे हैं।

मेटा के लिए ये इस्तीफे वैसे किसी झटके से कम नहीं हैं। इसी महीने तीन नवंबर को मेटा इंडिया के भारतीय प्रमुख अजीत मोहन ने इस्तीफा दे दिया था। वह चार साल तक मेटा से जुड़े रहे थे। जानकारी आई थी कि अजीत मोहन मेटा के प्रतिद्वंद्वी स्नैप इंडिया को ज्वाइन करने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button