• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा के दिग्गज नेता पर कसा शिकंजा, रामेश्वर सिंह के बेटे की भी संपत्ति हुई कुर्क

Writer D by Writer D
24/11/2022
in उत्तर प्रदेश, एटा
0
Rameshwar Singh Yadav

Rameshwar Singh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एटा। जिले के अलीगंज विधानसभा से पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव (Rameshwar Singh Yadav) सहित उनके परिजनों पर कार्रवाई का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। बुधवार को जहां रामेश्वर सिंह के आगरा स्थित करीब 40 लाख के फ्लैट को कुर्क किया गया था। वहीं बृहस्पतिवार को एटा की अलीगंज तहसील क्षेत्र में उनके पुत्र प्रमोद यादव की 3.13 करोड़ की 61 बीघा जमीन गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई।

यहां हुई कार्रवाई

तहसीलदार राकेश कुमार एवं कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार मीणा ने राजस्व एवं पुलिस की टीम के साथ अलीगंज बाहर चुंगी और गांव जाजलपुर में यह कार्रवाई की। अलीगंज बाहर चुंगी में करीब 2.75 करोड़ रुपये की 53 बीघा जमीन कुर्क की गई। यहां बोर्ड लगाकर मुनादी कराई गई।

वहीं गांव जाजलपुर में करीब 38 लाख रुपये की आठ बीघा जमीन कुर्क की गई। तहसीलदार ने बताया कि ये संपत्तियां अपराध कर एकत्रित किए गए धन से खरीदी र्गइं थीं। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। कानूनगो शीशराम, लेखपाल पवनवीर यादव, राजीव यादव, संजय प्रकाश सक्सेना सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

22 नवंबर को कुर्क हुई थी 1.09 करोड़ की जमीन

इससे पहले प्रमोद यादव की करीब 1.09 करोड़ की 23 बीघा जमीन 22 नवंबर को कुर्क की जा चुकी है। अलीगंज बाहर चुंगी और पायमझेता में यह कार्रवाई की गई थी। डीएम ने प्रमोद व उनके भाई सुबोध यादव की करीब 26 करोड़ रुपये की संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया है।

Tags: etah newsRameshwar SinghSamajwadi partyup news
Previous Post

पासपोर्ट पर ऐसे नाम वाले भारतीयों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति, इस देश ने किया फैसला

Next Post

मैनपुरी उपचुनाव से पहले मायावती की बड़ी कार्रवाई, चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

Writer D

Writer D

Related Posts

Gorakhpur shines in NITI Aayog's ABP ranking.
उत्तर प्रदेश

नीति आयोग की एबीपी रैंकिंग में गोरखपुर का बजा डंका, बांसगांव ब्लॉक नंबर वन

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का भूमाफियाओं पर प्रहार, अवैध कब्जे से मुक्त कराई 2 लाख एकड़ जमीन

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 11 दिनों में 89.35 फीसदी शिकायतों का निस्तारण

12/08/2026
Dhirendra Singh inspected the waterlogged site near Noida Airport following the rain.
उत्तर प्रदेश

जिन्हें जेवर का विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे-जलभराव दिखाई दे रहे : धीरेन्द्र सिंह

12/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

शहीदों के त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को कराएं परिचित, डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

12/08/2026
Next Post
Mayawati

मैनपुरी उपचुनाव से पहले मायावती की बड़ी कार्रवाई, चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

यह भी पढ़ें

arrested

सस्ते लोन का लालच देकर ठगने वाले चार शातिर ठग गिरफ्तार

21/06/2022
केरल विमान हादसा

केरल विमान हादसा : मृतकों में 2 कोरोना पॉजिटिव, रेस्क्यू टीम को करवाना होगा टेस्ट

08/08/2020
Karwa Chauth

आज करवा चौथ पर सुनें ये व्रत कथा, मिलेगा गणेश जी का आशीर्वाद

01/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version