• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जाली नोट बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Writer D by Writer D
10/12/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
fake notes

fake notes

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। जीआरपी ने शुक्रवार दोपहर जाली नोट (Fake Notes) बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। मथुरा जंक्शन से इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो राजस्थान का रहने वाला है। एक आरोपी बिहार का है। यह कोच अटैंडर हैं। यह ट्रेन में जाली नोट लाने और ले जाने में मदद करता था। आरोपितों के पास से डेढ़ लाख के जाली नोट और नोट छापने का पेपर बरामद हुआ है।

पूछताछ में पता चला है कि गिरोह का सरगना पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला है। देशभर में उसका नेटवर्क फैला है। पकड़े गए शातिर ऑनलाइन सिक्योरिटी पेपर मंगाकर जाली नोट (Fake Notes) बनाते थे।

एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस स्टेशन पर गश्त कर रही थी। तभी उसे दो लोग संदिग्ध दिखाई दिए। रेलवे पुलिस ने प्लेटफार्म संख्या चार पर मौजूद इन लोगों से पूछताछ की तो वह पुलिस को गुमराह करने लगे। शक होने पर रेलवे पुलिस थाने ले आई और वहां कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपितों से डेढ़ लाख के जाली नोट और नोट छापने का पेपर बरामद हुआ।

पुलिस ने कलीमुल्ला काजी निवासी सवाई माधोपुर, राजस्थान, मोहम्मद तकीम उर्फ तकी निवासी कोटा, राजस्थान और धर्मेन्द्र निवासी कटिहार, बिहार को गिरफ्तार कर लिया। इनके गिरोह में शामिल लोगों की तलाश में पुलिस जुटी है। शुक्रवार को तीनों आरोपित रौनक से जाली नोट लेकर आ रहे थे। मुखबिर की सूचना पर जीआरपी ने मथुरा जंक्शन से आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला है कि जाली नोट बनाने में आरोपित जिस सिक्योरिटी पेपर का इस्तेमाल करते हैं, उसमें हरे रंग की सिक्योरिटी ग्रिड लगी है, जिसमें भारत व आरबीआई लिखा है। वाटर मार्क में गांधी जी की तस्वीर है।

जीआरपी एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि आरोपी कलीमुल्ला टैक्सी चालक है। उसका साथी सनाउल है जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उसके कहने पर ही वह इस धंधे में आया। पूछताछ में पता चला है कि सनाउल और उसके साथी देशभर में जाली नोटों का धंधा करते हैं। सनाउल के कहने पर वह पश्चिम बंगाल गया था। जहां उसकी मुलाकात गिरोह के अन्य सदस्यों से हुई। उन लोगों ने उसे जाली नोट दिए, जो आसानी से चल गए। इसके बाद कलीमुल्ला भी गिरोह में शामिल हो गया। उसने अपने भांजे मोहम्मद तकीम को भी शामिल कर लिया। तकीम सिविल इंजीनियर है। आरोपी ने बताया कि मालदा काफी दूर होने के कारण बाद में उसने वहां जाने से मना कर दिया। इस पर सनाउल ने एक कंपनी का नाम और नंबर देकर बताया कि तुम लोग ऑनलाइन नकली नोट छापने के लिए सिक्योरिटी पेपर मंगाकर वाराणसी में गिरोह के सदस्य रौनक उर्फ मुकेश को देकर जाली नोट ले लेना। उसके बताए अनुसार कलीमुल्ला ई-कॉमर्स साइट अलीबाबा के माध्यम से कंपनी से ऑनलाइन सिक्योरिटी पेपर प्राप्त कर रौनक से जाली नोट लेकर आता था।

Tags: mathura news
Previous Post

हर्ष फायरिंग करने पर सेना का हवलदार गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Next Post

10 दिसंबर राशिफल: इनके लिए शानदार रहेगा आज का दिन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi interacted with artists from eight states.
Main Slider

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
80th Independence Day celebrated in Lucknow
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

15/08/2026
CM Yogi honored the families of the brave martyrs.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश का युवा परिश्रमी और देश के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति से भरपूर : सीएम योगी

15/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस की गलत नीतियों से देश विकास में पीछे रहा : केशव प्रसाद मौर्य

15/08/2026
Next Post
horoscope

10 दिसंबर राशिफल: इनके लिए शानदार रहेगा आज का दिन

यह भी पढ़ें

jahar khurani

जहरखुरानी का शिकार हुआ दर्शनार्थी, नकदी व मोबाइल चोरी

07/04/2022
Nag Panchami

नाग पंचमी पर आज भूलकर भी न करें गलतियाँ, नाग देवता हो जाएंगे नाराज

02/08/2022
Rural women will have direct access to the market

ग्रामीण महिलाओं की बाजार तक होगी सीधी पहुंच

06/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version