• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मलमास ने सोना-चांदी की तेजी पर लगाया ब्रेक

Writer D by Writer D
16/12/2022
in Business
0
gold-silver-rate

gold-silver-rate

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहालग के सीजन में मलमास की वजह से ठहराव आने के साथ ही भारतीय सर्राफा बाजार की तेजी पर भी ब्रेक लगता नजर आने लगा है। आज लगातार दूसरे दिन सर्राफा बाजार में कमजोरी का रुख बना रहा। हालांकि आज की कमजोरी मामूली स्तर पर ही रही। मौजूदा वैश्विक माहौल में अगले साल मकर संक्रांति तक सर्राफा बाजार में और तेजी आने की संभावना कम है।

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने (Gold) की कीमत में अलग-अलग श्रेणियों में 9 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 6 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की मामूली गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह चांदी की कीमत भी आज 261 रुपये प्रति किलोग्राम तक फिसल गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक घरेलू सर्राफा बाजार में आज कारोबारी यानी 24 कैरेट (999) सोने की औसत कीमत 9 रुपये की कमजोरी के साथ गिर कर 53,885 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) हो गई।

इसी तरह 23 कैरेट (995) सोने (Gold Rate) की कीमत भी 9 रुपये की नरमी के साथ 53,670 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) हो गई। जेवराती यानी 22 कैरेट (916) सोने की कीमत में आज 8 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई। इसके साथ ही 22 कैरेट सोना 49,358 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट (750) सोने की कीमत आज प्रति 10 ग्राम 7 रुपये सुस्त होकर 40,413 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) के स्तर पर पहुंच गई। 14 कैरेट (585) सोना आज 6 रुपये कमजोर होकर 31,522 रुपये प्रति 10 ग्राम (अस्थाई) के स्तर पर पहुंच गया।

सर्राफा बाजार में सोने की तरह चांदी (Silver) की कीमत में भी नरमी का रुख बना रहा। आज के कारोबार में चांदी (999) की कीमत में 261 रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी आ गई। इस कमजोरी के कारण इस चमकीली धातु की कीमत आज गिरकर 66,307 रुपये प्रति किलोग्राम (अस्थाई) के स्तर पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उथल-पुथल के कारण सोने और चांदी कीमत पर लगातार दबाव बना हुआ है। हालांकि, भारत में शादी ब्याह के सीजन की वजह से पिछले करीब सवा महीने से तेजी का रुख बना हुआ था, लेकिन मलमास के कारण भारतीय सर्राफा बाजार पर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बाजार का दबाव हावी हो सकता है। ऐसा होने पर आने वाले दिनों में सोने चांदी की चाल काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय बाजार की तर्ज पर ही चलती नजर आ सकती है।

Tags: BusinessBusiness HeadlinesBusiness Hindi News">Business Latest NewsBusiness NewsBusiness news in hindiBusiness news Latest NewsBusiness news NewsBusiness news News in HindiGold and silvergold and silver on mcxGold and silver prices fallGold and silver prices fall sharplyrate of gold and silverSoftening in the price of gold and silver
Previous Post

पांच वर्ष पहले यूपी लोकसेवा आयोग के नाम से चिढ़ते थे युवा: सीएम योगी

Next Post

चुस्त दुरुस्त हो गौ संरक्षण केंद्रों की व्यवस्था

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में शानदार कमबैक! सेंसेक्स-निफ्टी में मजबूती

28/04/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी हुई नरम

27/04/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में रौनक! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

27/04/2026
Gold-Silver
Business

सोने के दामों में आई गिरावट, चांदी ने भी लगाएं गोता

24/04/2026
Shiv Ratan Agarwal
Business

भुजिया किंग शिव रतन अग्रवाल का निधन, बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल को बनाया ग्लोबल ब्रांड

23/04/2026
Next Post
CM Yogi

चुस्त दुरुस्त हो गौ संरक्षण केंद्रों की व्यवस्था

यह भी पढ़ें

सोना में जाकर भावुक हुई देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, देखिये क्या बोलीं

28/06/2021
iPhone 17e जल्द करेगा एंट्री, जानिए लॉन्च टाइमलाइन से लेकर कीमत और फीचर्स तक सबकुछ

iPhone 17e जल्द करेगा एंट्री, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ

15/12/2025
Pooja Khedkar

ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की बढ़ी मुश्किलें, UPSC ने दर्ज कराई FIR

19/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version