• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 जवान शहीद

Writer D by Writer D
23/12/2022
in राष्ट्रीय, सिक्किम
0
Army truck

Army truck fell

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
सिक्किम। उत्तरी सिक्किम में लाचेन से करीब 15 किमी. दूर जेमा में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सेना का एक ट्रक खाई (Army Truck Fell) ) में गिर गया, जिसमें 20 जवान सवार थे। इस हादसे में 16 जवान शहीद हो गए और 4 घायल हैं। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त किया है।
सेना की ओर से जारी बयान में बताया गया कि हादसा उस वक्त हुआ, जब सेना का वाहन एक तीखे मोड़ पर फिसल कर सीधे खाई में जा गिरा। दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था। ज़ेमा के मार्ग में एक तीव्र मोड़ पर वाहन एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। उसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और 4 घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला गया। तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण दम तोड़ दिया। सेना के सभी 16 जवानों के पार्थिव शरीर दुर्घटनास्थल से बरामद कर लिये गए हैं।
सेना की तरफ से बयान में कहा गया है कि इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। शहीद हुए जवानों के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए गंगटोक के सरकारी एसटीएनएम अस्पताल ले जाया गया है, जिसके बाद सेना को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल गंभीर रूप से घायल चार जवानों की रेजिमेंट का पता नहीं चल सका है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा, ‘सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के वीर जवानों के जान गंवाने के बारे में जानकर दुख हुआ। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘सिक्किम में सड़क दुर्घटना में हमारे वीर जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी, जिससे मैं आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘सिक्किम में हमारे बहादुर सेना के जवानों की जान लेने वाले दुखद सड़क हादसे के बारे में जानकर दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की गई है, वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से उन्हें गहरा दुख है। उन्होंने कहा, ‘शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि जेमा में एक दुखद दुर्घटना में हमारे 16 वीरों ने अपनी जान गंवा दी। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। इसी तरह, मैं घायल कर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं, जो वर्तमान में चिकित्सा उपचार प्राप्त कर रहे हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि सिक्किम में एक भयावह सड़क दुर्घटना में हमारी सेना के 16 बहादुर जवान शहीद हो गए हैं। हमारे वीरों के परिवार और परिजनों को मेरी गहरी संवेदनाएं। हम घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हैं। दुःख की इस घड़ी में पूरा देश एकजुट है, आपके साथ है।
Tags: sikkim news
Previous Post

सुकन्या समृद्धि योजना में अपनी लाड़ली के लिए करें निवेश, मिलेगा इतना ब्याज

Next Post

उत्तर प्रदेश नये भारत का युवा चेहरा है: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री

24/04/2026
CM Dhami
राजनीति

धामी बोले- हिमालयी राज्य आपसी सहयोग से बनाएं मजबूत नीति, साझा चुनौतियों पर हो समन्वित रणनीति

24/04/2026
SDRF
राजनीति

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर SDRF का स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता अभियान

24/04/2026
Digital Census
राजनीति

उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना का पहला चरण 25 अप्रैल से हाेगा शुरू

24/04/2026
CP Radhakrishnan
राजनीति

एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति बोले- सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और सेवा भाव से करें राष्ट्र निर्माण

23/04/2026
Next Post
AK Sharma

उत्तर प्रदेश नये भारत का युवा चेहरा है: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Tempreature

मार्च में झुलसा रही गर्मी, कानपुर में 40.1 व लखनऊ में 39 डिग्री पहुंचा पारा

21/03/2022
CM Yogi

जनता को मिले अनवरत बिजली, अनुपूरक बजट में 2 हजार करोड़ का प्राविधान: सीएम योगी

01/08/2024
wheat

यूपी में एक अप्रैल से एमएसपी पर शुरू होगी गेंहू खरीद

27/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version