• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बर्फीले तूफान का कहर: 26 की मौत, 7 लाख घरों में छाया अंधेरा

Writer D by Writer D
26/12/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Snow Storm

Snow Storm

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टोक्यो। उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड से जकड़ा हुआ है। लेकिन भारत ही नहीं अमेरिका और जापान में भी बर्फीले तूफान (Snow Storm) का कहर जारी है। अमेरिका में अधिकांश हिस्सों में भारी बर्फबारी (Snowfall) हो रही है। इसके साथ ही तेज हवाओं के चलते लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका में अब तक बर्फीले तूफान में 26 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, जापान में भीषण बर्फबारी के चलते 14 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

अमेरिका में बर्फबारी के चलते 7 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है। ठंड से सबसे प्रभावित न्यूयॉर्क का बफेलो है। यहां 43 इंच बर्फबारी हुई है। इसके चलते लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं पॉवर स्टेशन पर बर्फबारी के चलते बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। यहां 12 लोगों की मौत ठंड से हुई है।

अमेरिका में 2000 उड़ानें रद्द

पूरे साउथ अमेरिका में ठंड से हाल बेहाल हैं। यहां क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न में ठंड ने खलल डाल दिया है। यहां करीब 5।5 करोड़ लोग ठंड से प्रभावित हुए हैं। नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, फ्लोरिडा के मियामी, थंपा, ऑरलेंडो और वेस्ट पाल्म बीच में 25 दिसंबर को 1983 के बाद सबसे कम तापमान रहा। वहीं न्यूयॉर्क में भी कई जगहों पर क्रिसमस पर भारी भीड़ रही।

अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर (फोटो- AP)

बफेलो में सभी तरह की परिवहन सुविधाएं प्रभावित रहीं। यहां ट्रेनें और हवाई यात्रा को रद्द करना पड़ा। यहां तक कि भीषण बर्फबारी के चलते सड़क रास्ते भी बंद रहे। फ्लाइट टिकट वेबसाइट FlightAware के मुताबिक, शनिवार को करीब 4,000 फ्लाइट्स में देरी हुई। वहीं, 2000 उड़ाने रद्द हुईं।

जापान में 14 की मौत

जापान में भी भीषण ठंड का कहर जारी है। जापान में कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी जारी है। यहां 17 दिसंबर से अब तक ठंड से जुड़ी घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 87 लोग जख्मी हैं। जापान में के निगाता में 1।2 मीटर तक बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। इसके चलते इलाके में ब्लैक आउट हो गया। करीब 2000 घरों की बत्ती गुल हो गई। वहीं, प्रशासन ने लोगों से गैर जरूरी होने पर घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

Tags: # world newsamerica Newsinternational Newssnow storrmsnowfalltokyo news
Previous Post

26 दिसंबर का राशिफल: कर्क-सिंह राशिवालों को मिलेगा किस्मत का साथ

Next Post

जनवरी में 14 दिन बंद रहेगा बैंक, RBI ने जारी की हॉलिडे लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

6.3 तीव्रता के भूकंप से कांपा ये देश, सुनामी अलर्ट जारी

16/07/2026
Iranian attack on US base in Kuwait
अंतर्राष्ट्रीय

कुवैत में अमेरिकी बेस पर ईरानी हमला, वाशिंगटन से तेहरान तक मंचा हड़कंप

13/07/2026
Vietnam Boat Accident
Main Slider

वियतनाम में दर्दनाक हादसा, स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

11/07/2026
Donald Trump
अंतर्राष्ट्रीय

मेरी हत्या की कोशिश हुई तो ईरान को मिलेगा करारा जवाब…ट्रंप की खुली चेतावनी

11/07/2026
Donald Trump
Main Slider

इस्राइल का बड़ा दावा: ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है ईरान?

10/07/2026
Next Post
Bank Holidays

जनवरी में 14 दिन बंद रहेगा बैंक, RBI ने जारी की हॉलिडे लिस्ट

यह भी पढ़ें

Rape

नाबालिग ने किया छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

10/09/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने किया कुमाउ गढवाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

22/07/2023
Purnima

वैशाख पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये खास काम, पितर होंगे प्रसन्न

22/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version