• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेंटिंग कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Writer D by Writer D
30/12/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Shot

Shot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक निर्माणाधीन होटल में पेंटिंग कर रहे युवक की गोली (Shot) मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार हत्या का आरोप होटल का निर्माण करा रहे मालिक के सिक्योरिटी गार्ड पर है, लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि मालिक ने युवक को गोली मारी है और यह भी आरोप है पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है।

मामा तालाब मसवानपुर के पास आवास विकास में योगेश परमार उर्फ गुड्डू सिंह अपना होटल बनवा रहा है। गुड्डू सिंह बिल्डर भी है। होटल पर पेंटिंग का काम हरदोई निवासी 25 वर्षीय रवि कर रहा था। पुलिस के अनुसार गुरुवार को किसी बात को लेकर गुड्डू सिंह के सिक्योरिटी गार्ड से रवि की कहासुनी हो गई और आवेश में आकर सिक्योरिटी गार्ड ने रवि की गोली मारकर हत्या कर दी।

हत्या की घटना के बाद से वहां पर काम कर रहे सारे मजदूर और होटल मालिक के साथ सिक्योरिटी गार्ड भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की और फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्र किये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम भेज दिया और आरोपितों की तलाश तेज कर दी।

वहीं सूत्र बता रहे हैं कि गुड्डू सिंह से रवि की कहासुनी हुई और उसी ने रवि की गोली मारकर हत्या की। बिल्डर गुड्डू सिंह की राजनीतिक पहुंच है और वह अपने बचने के लिए अपने सिक्योरिटी गार्ड पर पूरे मामले को डालना चाह रहा है।

एडीसीपी कल्याणपुर विकास पाण्डेय ने बताया कि फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है और फरार बिल्डर के साथ सिक्योरिटी गार्ड की तलाश की जा रही है। इसके साथ वहां पर मौजूद अन्य मजदूरों को भी तलाशा जाएगा ताकि घटना की सच्चाई पता चल सके। फिलहाल सिक्योरिटी गार्ड पर हत्या किये जाने की बात सामने आ रही है।

Tags: kanpur news
Previous Post

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म

Next Post

सर्राफा दुकान से आभूषण चोरी का खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
arrested

सर्राफा दुकान से आभूषण चोरी का खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Arrested

दो हत्यारोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल

31/07/2022
NOTA

इंदौर में NOTA ने पूरे देश का तोड़ा रिकॉर्ड, खाते में अब तक आए 1 लाख 63 हजार 828 मत

04/06/2024
CM Dhami

उत्तराखण्ड की 23 हजार हेक्टेयर में सुगंधित फसलों की होगी खेती: मुख्यमंत्री

13/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version