मध्य प्रदेशराष्ट्रीय
मंदिर के गुंबद से टकराकर एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त, ट्रेनी पायलट की मौत
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में एयरक्राफ्ट दुर्घटना (Aircraft Accident) में एक ट्रेनी पायलट की मौत हो गई और एक पायलट घायल हो गया। यह जानकारी रीवा के पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने दी।
पुलिस अधीक्षक भसीन ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान यह एयरक्राफ्ट मंदिर के गुंबद और पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा 5 जनवरी की रात लगभग 11:30 बजे हुआ। सूचना मिलते ही वह और कलेक्टर मनोज पुष्प मौके पर पहुंचे।



