उत्तर प्रदेशऔरैया

चलते-चलते दो भागों में बंटी मालगाड़ी, और फिर….

औरैया। सोमवार की दोपहर  पाता स्टेशन पर कानपुर जा रही मालगाड़ी (Goods Train) तेज आवाज के साथ अचानक दो भाग में बंट गईं। मालगाड़ी बेपटरी होते होते बची। इधर मेन लाइन पर पैसेंजर गुजर रही थी। हादसा होते देख यात्री शोर मचाने लगे। इस पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

कानपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी (Goods Train) सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे पाता स्टेशन के पास पहुंची तभी तेज आवाज के साथ मालगाड़ी दो भाग में बट गई। तेज आवाज में मालगाड़ी को दो भागों में देख हड़कंप मच गया। मेन लाइन से गुजर रही पैसेंजर के यात्री जोर जोर से शोर मचाने लगे।

मालगाड़ी के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक पल यह लगा कि मालगाड़ी बेपटरी हो सकती है लेकिन हादसा टल गया। चालक ने ट्रेन रोककर रेलवे कंट्रोलर को सूचना दी। कंट्रोलर ने डीएफसी लाइन पर मालगाड़ियों का आवागमन रोका।

जोशीमठ भू-धंसाव के कारणों का पता लगाना जरूरी: रावत

इसके  बाद  मालगाड़ी का चालक मालगाड़ी को पीछे ले आया और रेलवे के कर्मचारियों के सहयोग से मालगाड़ी की कपलिंग को जोड़ा गया। करीब एक बजे चालक मालगाड़ी को कानपुर की ओर ले गया। जिसके बाद रेलवे ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Back to top button